फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Wheat crop standing in 100 acres of land got damaged due to breaking of Varuvali canal.

Sirsa News: वरुवाली नहर टूटने से 100 एकड़ भूमि में खड़ी गेहूं की फसल को हुआ नुकसान

Fri, 19 Apr 2024 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 19 Apr 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Wheat crop standing in 100 acres of land got damaged due to breaking of Varuvali canal.
वरुवाली नहर में कटाव।
चोपटा। गांव लुदेसर के पास शुक्रवार को वरुवाली नहर टूटने से करीब 100 एकड़ गेहूं की पकी फसल में पानी भर गया। जिसके कारण किसानों का काफी नुकसान हो गया। किसानों ने प्रशासन ने नुकसान की भरपाई करने की मांग की है। वहीं नहर टूटने की सूचना मिलने पर सिंचाई विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और नहराना हेड से पानी बंद करवाकर नहर को पाटने का काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन


बता दें कि वरुवाली नहर शुक्रवार सुबह सात बजे अचानक से टूट गई। नहर में पानी का बहाव इतना तेज था कि करीब 100 फुट का कटाव हो गया। नहर टूटने की सूचना आसपास की ढाणियों में रहने वाले लोगों ने तुरंत प्रभाव से सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी। किसानों ने बताया कि लुदेसर क्षेत्र पहले से ही सेमग्रस्त है। जिसके कारण नहर के तटबंध पहले से कमजोर हैं। किसानों ने सिंचाई विभाग के खिलाफ रोष जताते हुए प्रशासन से नुकसान की भरपाई करने की मांग की है। नहर टूटने से गांव लुदेसर के किसान कुलदीप गाट, रणधीर गाट, संदीप गाट, महेंद्र गाट, अमर सिंह, छोटू, सहदेव, बंसीलाल, भजनलाल, मोहनलाल, कुलबीर गाट व अन्य किसानों की गेहूं की फसल को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed