फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   What did the Vice Principal say to the students that they blocked the road?

ऐसा क्या कह दिया उप प्राचार्य ने विद्यार्थियों को कि कर दिया रोड जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
What did the Vice Principal say to the students that they blocked the road?
खाजाखेड़ा सड़क पर जाम लगाकर बैठे विद्यार्थी विरोध प्रर्दशन करते हुए। - फोटो : Sirsa
सिरसा। 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में कम अंक देने के आरोप लगा विद्यार्थियों ने सोमवार को शहर के खाजा खेड़ा रोड स्थित एवी इंटरनेशनल स्कूल के समक्ष रोड जाम कर धरना दे दिया। विद्यार्थियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि स्कूल कमेटी द्वारा कुछ चहेते विद्यार्थियों को अच्छे अंक देकर पास कर दिया। जबकि अधिकतर विद्यार्थियों की सबसे आसान पेपर में री-अपीयर निकाल दी गई। विद्यार्थियों ने स्कूल के समक्ष करीब डेढ़ घंटा जाम लगाए रखा।
विज्ञापन

सोमवार सुबह साढ़े 10 बजे 12वीं कक्षा के विद्यार्थी स्कूल के समक्ष एकत्र हुए और स्कूल के खिलाफ नारेेबाजी करनी शुरू कर दी। विद्यार्थियों को हंगामा करता देख स्कूल के उप प्राचार्य उनके बीच पहुंचे। विद्यार्थियों ने कहा कि जिन विद्यार्थियों के 80 प्रतिशत अंक है उनकी भी संगीत विषय में री-अपीयर दी गई है। प्राचार्य बोले इसमें स्कूूल कुछ नहीं कर सकता बोर्ड द्वारा ही परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है। अगर परीक्षा परिणाम मे नंबर कम हैं तो लिखित में पत्र दे दो। स्कूल द्वारा उसे बोर्ड के पास भेज दिया जाएगा। विद्यार्थियों ने कहा जब तक बोर्ड का जवाब आएगा उनके कॉलेज का एक साल निकल जाएगा। विद्यार्थियों ने यहां करीब डेढ़ घंटे तक रोड जाम किए रखा। विद्यार्थी स्कूल में शाम तीन बजे तक प्रदर्शन करते रहे। वहीं इस दौरान इस रोड से गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को अन्य रूट से डायवर्ट कर दिया।
विज्ञापन

विद्यार्थी बोले स्कूल द्वारा चहेते को दिए गए हैं नंबर
विद्यार्थियों का आरोप था कि स्कूल कमेटी द्वारा अपने कुछ चहेते विद्यार्थियों को ही अच्छे अंक देकर पास किया गया है। स्कूल प्राचार्या के बेटे के 12वीं प्री बोर्ड में 80 प्रतिशत अंक भी नहीं बनते लेकिन बोर्ड परीक्षा में उसे 90 प्रतिशत से अधिक अंक हैं। मेडिकल व नॉन मेडिकल संकाय में से किसी भी विद्यार्थी को फेल नहीं किया गया है। कला संकाय के ही सबसे अधिक विद्यार्थियों की री अपीयर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थी बोले- उप प्राचार्य दे रहे है गलत जानकारी
विद्यार्थी बोर्ड परीक्षाओं में कम अंक आने को लेकर स्कूल गेट पर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान विद्यार्थियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि उप प्राचार्य अब भी उन्हें गुमराह कर रहे हैं। जब स्कूल की तरफ से अच्छे अंक भेजे गए थे तो सूची में किस तरह से बदलाव हो सकता है। उप प्राचार्या ने विद्यार्थियों को जानकारी देते हुए कहा कि परिणाम घोषित हो चुके हैं और उनकी तरफ से कुछ भी नहीं किया जा सकता।
एक अन्य स्कूूल में हो चुका है नंबरों को लेकर हंगामा
31 जुलाई को महाराजा अग्रसेन स्कूल में अभिभावकों व विद्यार्थियों द्वारा अध्यापकों पर आरोप लगाते हुए गलत नंबर देने पर हंगामा किया था। अभिभावकों ने आरोप लगाते हुए कहा था कि जिन विद्यार्थियों ने शिक्षकों से ट्यूशन ली है उनके ही बोर्ड परीक्षाओं के नंबर अच्छे गए हैं। अन्य विद्यार्थियों के कम नंबर भेजे गए हैं। जिस पर ट्रस्ट संचालक ने अभिभावकों को स्कूल के खर्च पर विद्यार्थियों को परीक्षा दिलवाने की बात कही और इस मामले में अध्यापकों की जांच करने को कहा था। जिसके बाद अभिभावक माने थे।
उप प्राचार्य बोले कला संकाय के विद्यार्थी नहीं पढ़ते
उप प्राचार्य बोले कि होशियार विद्यार्थी तो मेडिकल व नॉन मेडिकल लेते है, कला संकाय वाले उतना नहीं पढ़ते इसलिए उनकी री- अपीयर आना संभावित है। एवी इंटरनेशनल स्कूल में कला संकाय के 36 विद्यार्थी हैं जिनमें से करीब 33 विद्यार्थियों की री अपीयर आई है।

गाइडलाइन के अनुसार ही विद्यार्थियों के नंबर सीबीएसई बोर्ड को भेजे गए हैं। बोर्ड द्वारा जारी परीक्षा परिणामों से जिले का कोई विद्यार्थी भी खुश नहीं है। जिन विद्यार्थियों को लगता है कि उनके नंबर कम है वह दोबारा परीक्षा दे सकते हैं।
बिशंबर दयाल, उप प्राचार्य, एवी इंटरनेशनल स्कूल सिरसा।

विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए स्कूल उप- प्राचार्य।

विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए स्कूल उप- प्राचार्य।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed