फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Went to college with sharp weapons attacked

कॉलेज में घुसकर धारदार हथियारों से हमला

Sat, 26 Apr 2014 12:20 AM IST
sirsa
sirsa Updated Sat, 26 Apr 2014 12:20 AM IST
विज्ञापन
Went to college with sharp weapons attacked

राजकीय नेशनल कॉलेज की कैंटीन में बैठे एक छात्र पर शुक्रवार सुबह चार-पांच युवकों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने कैंटीन में तोड़फोड़ भी की। घायल छात्र को उसके सहपाठियों ने गंभीर हालत में सामान्य अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


 गांव खैरेकां निवासी प्रमोद कुमार पुत्र बनवारी लाल नेशनल कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। शुक्रवार सुबह वह कॉलेज की कैंटीन के बाहर खड़ा था कि कुछ युवक धारदार हथियार लहराते हुए उसकी तरफ दौडे़ आए। प्रमोद घबराकर कैंटीन के अंदर घुस गया।
विज्ञापन


 उक्त युवकों ने कैंटीन में घुसकर प्रमोद पर हमला बोल दिया। धारदार हथियार सिर पर लगने से वह बेहोश हो गया। इसके बाद हमलावरों ने कैंटीन में पड़ा दूध उसके ऊपर गिरा दिया और ठंडे की बोतलें तोड़ डाली। कैंटीन के बाहर लगा शीश भी हमलावर तोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल प्रमोद का कहना है कि वह हमलावरों को जानता तक नहीं है। परिजन प्रमोद को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में ले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed