फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Weather: More than 1300 pillars fell in the darkness, power failure for more than 10 hours

Sirsa News: अंधड़ में गिरे 1300 से ज्यादा खंभे, 10 घंटे से ज्यादा गुल रही बिजली

Thu, 18 May 2023 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 18 May 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Weather: More than 1300 pillars fell in the darkness, power failure for more than 10 hours
 अंधड़ के कारण टूटे पेड़।   संवाद 
सिरसा। जिले में बुधवार आधी रात को आए अंधड़ से बिजली के 1300 से ज्यादा खंभे गिर गए। 25 से ज्यादा ट्रांसफार्मर को नुकसान हुआ है। इसके कारण जिले में 10 घंटे से ज्यादा तक बिजली आपूर्ति ठप रही। हालांकि बिजली निगम ने शहरी क्षेत्र में सात घंटे बाद वीरवार सुबह तक व ग्रामीण क्षेत्र में दोपहर तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। वहीं अंधड़ में 200 से ज्यादा पेड़ टूटने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में रास्ते बंद हो गए। सिरसा व ओटू में बूंदाबांदी और ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश हुई।
विज्ञापन

बुधवार रात्रि करीब साढ़े 11 बजे अचानक मौसम बदला और तेज हवा चली। इसके बाद अंधड़ आ गया। शहरी क्षेत्र में दुकानों के बाहर और रोड पर लगे होर्डिंग, बैनर गिर गए। ग्रामीण क्षेत्रों के रास्तों पर छोटे-बड़े पेड़ गिर गए। टहनियां टूटकर सड़क के बीच गिर गई। इससे रास्ते अवरुद्ध हो गए। अंधड़ आने से पहले ही बिजली निगम ने पहले ही सप्लाई काट दी। अंधड़ से जिले में बिजली के 1300 से ज्यादा पोल गिर गए। तार क्षतिग्रस्त हो गए। 25 ट्रांसफार्मर को भी नुकसान हुआ है। इसी कारण बिजली ठप हो गई। अंधड़ के बाद बिजली निगम के कर्मचारी रात में काम पर जुट गए। उन्होंने सुधार का काम शुरू और शहरी क्षेत्र में सुबह सात बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल कर कर। कई गांवों में वीरवार को दोपहर बाद बिजली आपूर्ति शुरू हुई। इसी प्रकार जिले में 200 से ज्यादा पेड़ भी गिरे हैं। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि करीब 100 पेड़ गिरे हैं। चोपटा और डबवाली क्षेत्र में ज्यादा नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


अबूबशहर में छह और कालांवाली व रोड़ी में चार एमएम बारिश
अंधड़ के साथ ही बारिश भी शुरू हो गई। सिरसा शहर और ओटू में बूंदाबांदी दर्ज की गई है। कालांवाली में 4 एमएम, अबूबशहर में 6 एमएम, रोड़ी में 4 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश और अंधड़ से तापमान गिरावट आई है। वीरवार को अधिकतम तापमान 34.6 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले दिन बुधवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेल सेवा प्रभावित, कई रूट बदले
अंधड़ के कारण रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है। डबवाली रेलवे स्टेशन से चलने वाली कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। इसके अलावा सिरसा रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली ट्रेनों के भी रूट बदले गए। बताया जा रहा है कि रेलवे ट्रैक पर अंधड़ के कारण पेड़ गिरने के कारण समस्या हुई। इस कारण रास्ता क्लीयर करने के लिए कर्मचारियों को मशक्कत करनी पड़ी। सिरसा बठिंडा स्पेशल रेल को वीरवार को रद्द करना पड़ा। इसके अलावा हिसार जींद स्पेशल रेल को हिसार-जाखल होकर चलाया गया। बठिंडा जयपुर को चलने वाली ट्रेन नंबर 09604 को डबवाली से चलाया गया।



रात को आए अंधड़ के कारण करीब 1300 बिजली के पोल गिर गए थे और 25 ट्रांसफार्मर को नुकसान हुआ। बिजली आपूर्ति काटी गई थी, ताकि नुकसान न हो। सुबह तार ठीक करवा दिए गए हैं, बिजली के खंभे भी खड़े करवा दिए गए हैं। बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है। -राजेंद्र सभ्रवाल, अधीक्षक अभियंता, बिजली निगम, सिरसा।

 अंधड़ के कारण टूटे पेड़।   संवाद 

 अंधड़ के कारण टूटे पेड़।   संवाद 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed