फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Weather became pleasant, five mm rain in Sirsa and six mm in Kalanwali

मौसम हुआ सुहावना, सिरसा में पांच और कालांवाली में छह एमएम बारिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Weather became pleasant, five mm rain in Sirsa and six mm in Kalanwali
हिसार रोड पर जलभराव का दृश्य। संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। जिले में प्री मानसून ने दस्तक दे दी है। शनिवार अल सुबह तेज हवा के साथ हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। बारिश के बाद दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवा के चलते तापमान में भी आठ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सिरसा में पांच और कालांवाली में छह एमएम बारिश दर्ज हुई। बारिश होने से जहां मौसम सुहावना हो गया, वहीं, कई जगह पर जलभराव होने से शहर वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बीते दो दिन से लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिला। शुक्रवार को धूल भरी आंधी से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी थी। ऐसे में अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान 27 रहा। इसके बाद शनिवार अल सुबह ही तेज हवाओं के साथ बारिश ने दस्तक दे दी। बारिश के बाद चली ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी से काफी राहत दी है। सुबह बारिश होने के बाद लोग मौसम का आनंद लेने के लिए बाजार और पार्कों में घूमते हुए भी नजर आए। शनिवार को अधिकतम तापमान आठ डिग्री गिरकर 29 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया। बारिश से नरमा, कपास, ग्वार और अन्य फसलों को भी काफी लाभ मिला है। इसके अलावा किसानों ने धान की रोपाई करने की तैयारी भी शुरू कर दी है। हालांकि मौसम विशेषज्ञ अनुसार रविवार को भी जिले में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

जिले में इस स्थानों पर हुई इतनी बारिश
स्थान एमएम
सिरसा 05
पंजुआना 05
ओटू बूंदाबांदी
रोड़ी 02
कालांवाली 06
खुईयांमलकाना 04
अबूबशहर 06
गोलेवाला 04
झंडा 03
नहराणा 02
सीवरेज व्यवस्था की खुली पोल
प्री मानसून की पहली बारिश ने ही शहर की सीवरेज व्यवस्था की पोल खोल दी है। बारिश के बाद शहर में जगह-जगह पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। सिरसा में मात्र पांच एमएम बारिश से ही शहर के हिसार रोड, सुरखाब चौक से परशुराम चौक, जनता भवन रोड, बेगू रोड, शिव पुरी रोड, नागरिक अस्पताल रोड सहित अन्य स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई। इससे लोगों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को मिला है काफी लाभ
भीषण गर्मी के कारण फसलों पर विपरित प्रभाव पड़ रहा था। किसानों की ओर से नरमा, कपास, ग्वार और अन्य फसलों की बिजाई की गई थी, लेकिन बारिश न होने के कारण नरमे की फसल जल चुकी थी। इसके चलते किसानों को नुकसान उठा पड़ रहा था और फिर से फसल की बिजाई करनी पड़ी। अब बारिश के बाद किसानों को भी राहत मिली है। वहीं, किसानों की ओर से अब धान की रोपाई के लिए तैयारी की जा रही है।

बारिश के बाद शनिवार को आसमान में छाई काली घटा। संवाद

बारिश के बाद शनिवार को आसमान में छाई काली घटा। संवाद- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed