फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Waterlogging in crops due to breaking of Rajbaha in Sirsa

सिरसा: कालूआना माइनर दूसरी बार टूटी, खेतो में जलभराव होने से फसलों में नुकसान

Sat, 08 Jan 2022 05:14 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोरीवाला (सिरसा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरीवाला (सिरसा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 08 Jan 2022 05:14 PM IST
सार

जहां से माइनर टूटी है उस जगह से सिंचाई विभाग द्वारा बनाए गए खाल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पीड़ित किसानों ने बताया कि इससे पहले भी गंगा रकबे के किसानों की नरमे की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई थी।

विज्ञापन
Waterlogging in crops due to breaking of Rajbaha in Sirsa
कालूआना माइनर टूटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सिरसा जिले के गोरीवाला क्षेत्र में उप तहसील के पास कालूआना माइनर दूसरी बार मोगा नंबर 156 के पास से गंगा रकबे से शुक्रवार रात को टूट गई। इससे गेहूं की फसल में जलभराव हो गया। माइनर में करीब 25 फुट की दरार आ गई। किसान बिंद्र सिंह, अमृत पाल, रमेश कुमार, हरबंस सिंह, गोपी राम, ओम प्रकाश जगदीश चद्रं, नानकराम, कुलदीप सिंह आदि ने बताया कि कालूआना माइनर दो बार इसी जगह से टूटी है।

विज्ञापन


जिससे गंगा रकबे के 10 एकड़ में 4 फुट के करीब जलभराव हो गया। जलभराव के कारण ट्यूबवेल में मिट्टी भर जाने से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। जहां से माइनर टूटी है उस जगह से सिंचाई विभाग द्वारा बनाए गए खाल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पीड़ित किसानों ने बताया कि इससे पहले भी गंगा रकबे के किसानों की नरमे की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई थी।
विज्ञापन


माइनर के पुनः टूटने के अंदेशे को भांपते हुए इस बारे में विभाग को अवगत करवाया गया था। किसानों ने आरोप लगाया कि जिस समय पहली बार माइनर में दरार आई थी। उस समय भी विभाग द्वारा लीपापोती की गई थी। किसानों ने उस समय भी विभाग के समक्ष काफी रोष जाहिर किया था, परंतु सिंचाई विभाग में किसानों की इस बात को नजरअंदाज कर दिया गया। जिसका खामियाजा आज किसानों को दूसरी बार भुगतना पड़ा। पीड़ित किसानों की गेहूं की फसल में 4 फुट के करीब पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्यूबवेल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। किसानों का आरोप है कि अब भी विभाग द्वारा माइनर को पाटने का जो कार्य किया जा रहा है। वह भी केवल लीपापोती है। क्योंकि जिस दिशा से माइनर में दरार आई है। विभाग द्वारा उस तरफ किसी भी प्रकार का कोई बंदोबस्त नहीं किया जा रहा।

किसानों ने सरकार से मांग की है कि शीघ्र ही इस माइनर को सही ढंग से दुरस्त करवाया जाए। जिससे कि भविष्य में किसानों को मुश्किलों का सामना न करना पड़े। सरकार से हमारी मांग है कि जिन किसानों का नुकसान हुआ है उनकी विशेष गिरदावरी करवाकर मुआवजा दिलवाया जाए।


जेई जगदीप सिंह ने बताया कि लगातार दो-तीन दिन से बारिश होने के कारण पीछे से आउटलेट बंद कर दिए गए हैं। जिस वजह से माइनर में पानी क्षमता बढ़ जाने से माइनर में दरार आ गई है। माइनर को दुरुस्त करने का कार्य किया जा रहा है। शीघ्र ही माइनर में पानी सुचारू रूप से चलवा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed