{"_id":"69920a1def2629c5bd065fa9","slug":"water-supply-pipeline-work-sirsa-news-c-128-1-svns1027-153113-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: शहर के दोनों अंडरपास से पेयजल लाइन गुजारने का काम जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: शहर के दोनों अंडरपास से पेयजल लाइन गुजारने का काम जारी
Sun, 15 Feb 2026 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 15 Feb 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
लाइन डालने का किया जा रहा काम। संवाद
रेलवे की अनुमति के बाद शुरू हुआ कार्य, अंडरग्राउंड मशीनों से डाली जा रही पाइपलाइन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर के चतरगढ़पट्टी फाटक और पुराने कचहरी रोड फाटक पर बनने वाले दोनों अंडरपास के नीचे से पेयजल व सीवरेज लाइन गुजारने का काम जारी है। दो जगहों पर तेजी से काम किया जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द अंडर पास बनाए जा सके।
रेलवे से अनुमति मिलने के बाद लगभग एक सप्ताह पूर्व यह काम प्रारंभ किया गया था, जो अब तेजी से चल रहा है। पेयजल और सीवरेज पाइपलाइन को अंडरग्राउंड मशीनों की सहायता से डाला जा रहा है। इस आधुनिक तकनीक के उपयोग से रेल की पटरियों को नुकसान पहुंचने की आशंका नहीं रहती है। यातायात भी सामान्य रूप से संचालित हो पा रहा है।
आमजन को मिलेगी राहत
अधिकारियों के अनुसार, अंडरपास बनने के बाद रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से आमजन को राहत मिलेगी। रेलवे आने व जाने का रास्ता सुगम होगा। वहीं, अंडरपास से आसानी से शहरवासी एक एरिया से दूसरे एरिया में जा सकेंगे। उन्होंने फाटक बंद जैसी समस्या से तंग नहीं होना होगा।
विज्ञापन
कोट्स
दोनों अंडरपास के एरिया में अंडर ग्राउंड पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा है। तेजी से कार्य करवाया जा रहा है ताकि इन दोनों अंडरपास का काम पूरा हो सके।
-संजय सभ्रवाल, एक्सईएन, बीएंड आर