फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Water sprinkling twice a day on the main roads of the city to reduce smog

स्मॉग में कमी लाने के लिए शहर की मुख्य सड़कों पर दिन में दो बार पानी का छिड़काव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Water sprinkling twice a day on the main roads of the city to reduce smog
मुख्य सड़कों पर पानी की बोछारे करते फायर ब्रिगेड के कर्मचारी। - फोटो : Sirsa
सिरसा। स्मॉग के कारण पर्यावरण प्रदूषण का स्तर बढ़ा है, जोकि स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हानिकारक है। विशेषकर बुजुर्गों, दमा के रोगियों व छोटे बच्चों के लिए ज्यादा घातक है। प्रशासन की ओर से प्रयास है कि स्मॉग में कमी लाने के लिए शहर की मुख्य सड़कों पर दिन में दो बार पानी का छिड़काव किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसी कड़ी में सोमवार शहर के विभिन्न क्षेत्रों की मुख्य सड़कों पर पानी का छिड़काव किया गया। उपायुक्त ने बताया कि वायु प्रदूषण को लेकर प्रशासन पूरी तरह से गंभीर है और इस दिशा में सुधार को लेकर कार्य किए जा रहे हैं। वायु प्रदूषण को बढ़ावा देने वाली विभिन्न गतिविधियों पर प्रशासन पूरी तरह से नजर बनाए हुए हैं। जिला प्रशासन ने शहर की मुख्य सड़कें जहां पर धूल कण ज्यादा रहते हैं, वहां पर फायर ब्रिगेड वाहन द्वारा दिन में दो बार पानी का छिड़काव करने का निर्णय लिया है। प्रशासन को अब तक सैटेलाइट के माध्यम से 250 मामले पराली जलाने के मिले हैं। पराली जलाने के मामलों में अब तक सात लाख रुपये से अधिक का जुर्माना किया जा चुका है। डोर टू डोर कचरा उठान कार्य को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा और घरों के साथ-साथ व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से भी डोर टू डोर भांति कचरे का उठान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed