फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Water problem in Chopta of Sirsa, Two farmers fainted while sitting on dharna demanding electricity and water

सिरसा के चोपटा में पानी की समस्या: 24 घंटे बिजली व पेयजल की मांग को लेकर धरने पर बैठे, दो किसान हुए बेहोश

Wed, 29 May 2024 12:26 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 29 May 2024 12:26 PM IST
सार

सिरसा के चोपटा में धरनास्थल पर बनवारी सहारण ओर चांदी राम दोनों बुजुर्ग बेहोश हो गए। वहीं मदन कुमार को ब्लड प्रेशर की दिक्कत आई। गनीमत रही कि धरनास्थल पर एम्बुलेंस मौजूद थी तो तुरंत तीनों को जमाल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

विज्ञापन
Water problem in Chopta of Sirsa, Two farmers fainted while sitting on dharna demanding electricity and water
प्रदर्शन करते लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

सिरसा के चोपटा खंड के गांव जमाल की ढाणी ज्ञानदीप में बिजली-पानी की समस्या हल करवाने की मांग को मंगलवार को 20 दिन भी धरना जारी है। बीते दिन 50 डिग्री तापमान का असर धरने पर बैठे बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर देखने को मिला। मंगलवार को धरनास्थल पर बनवारी सहारण ओर चांदी राम दोनों बुजुर्ग बेहोश हो गए। वहीं मदन कुमार को ब्लड प्रेशर की दिक्कत आई। गनीमत रही कि धरनास्थल पर एम्बुलेंस मौजूद थी तो तुरंत तीनों को जमाल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां तीनों का उपचार किया जा रहा है। गौरतलब कि 110 ढाणियों के निवासी 24 घंटे बिजली की मांग और पेयजल की समस्या हल करने को लेकर धरना दे रहे हैं।

विज्ञापन


धरने पर बैठे जयवीर श्योराण ने बताया कि 50 डिग्री तापमान में धरने पर बैठे बुजुर्गो को ब्लड प्रेशर, चक्कर आना, लू लगने जैसी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कमेटी सदस्यों हरिसिंह, ओमप्रकाश, राजेंद्र सिंह का कहना कि गांव जमाल के वार्ड नंबर 19 और 20 में करीब 110 ढाणियां बनी हुई है। जिसमें बिजली मात्र 8 घंटे मिल रही है। इसके अलावा पीने के पानी की समस्या भी गंभीर बनी हुई है। सभी की मांग है कि ढाणियों में बिजली आपूर्ति 24 घंटे की जाए और पीने का पानी पर्याप्त दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed