{"_id":"64bac15e7abb0f37860c23f8","slug":"water-filled-on-service-road-of-national-highway-10-feet-high-dam-built-on-bajekan-and-phoolkan-road-to-save-the-city-sirsa-news-c-128-1-sir1002-3165-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: नेशनल हाईवे के सर्विस रोड पर भरा पानी, शहर बचाने के लिए बाजेकां और फूलकां रोड पर बनाया 10 फुट ऊंचा बांध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: नेशनल हाईवे के सर्विस रोड पर भरा पानी, शहर बचाने के लिए बाजेकां और फूलकां रोड पर बनाया 10 फुट ऊंचा बांध
Fri, 21 Jul 2023 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 21 Jul 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। जिले में घग्गर नदी और रंगोई नाले का जलस्तर कम होने के बजाए बढ़ता जा रहा है। सिरसा में 24 घंटे में घग्गर का जलस्तर 58500 तक पहुंच गया है। ऐसे में अभी घग्गर व रंगोई नाले का खतरा टला नहीं है। शुक्रवार अलसुबह गांव बाजेकां के पास से रंगोई नाला ओवरफ्लो होने के बाद इसका पानी नेशनल हाईवे के सर्विस रोड पर भी जमा हो गया है। वहीं रंगोई नाला पर बने नेशनल हाईवे के पुल से पानी का रिसाव होने पर आवाजाही बंद कर दी और रूट डायवर्ट कर वन वे किया गया है।
शहर को बचाने के लिए अब प्रशासन की ओर से गांव बाजेकां और फूलकां रोड पर आठ से 10 फुट तक ऊंचा बांध बनाया गया है। बता दें कि 10 वर्ष पश्चात जिले में घग्गर नदी का कहर देखने को मिला है। जिसके कारण लोगों को अपने घर तक खाली करने पड़ गए हैं।
जिले में घग्गर नदी और रंगोई नाला एक सप्ताह से उफान पर बह रहे हैं। स्थिति यह बनी हुई है कि कभी भी इनके तटबंधों में दरार आने का खतरा बना हुआ है। शनिवार अलसुबह रंगोई नाला ओवरफ्लो होने के बाद इसका पानी नेशनल हाईवे के सर्विस रोड पर जमा हो गया। ऐसे में प्रशासन ने सुबह ही इस रोड से आवाजाही बंद करवा दी और ओवरब्रिज से वाहनों की आवाजाही करवानी शुरू कर दी। जिसके पश्चात मोरीवाला के पास ही रंगोई नाला पर बने हाईवे के पुलों से पानी का रिसाव होना शुरू हो गया। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इसे भी वन वे करवा दिया। अब नेशनल हाईवे के दोनों तरफ के सर्विस रोड बंद हैं। जबकि ओवरब्रिज पर वाहन को वन वे किया गया है। वहीं अभी भी रंगोई नाला ओवरफ्लो चल रहा है। जिसके कारण स्थिति खराब हो चुकी है। तटबंधों के ऊपर मिट्टी लगाए जाने के बाद भी यहां से बार-बार पानी का रिसाव हो रहा है। जिससे स्थिति बिगड़ती जा रही जा रही है। इसके कारण डिंग क्षेत्र और नेशनल हाईवे के साथ के सभी गांव व खेत खतरे में हैं। ग्रामीण दिन- रात तटबंधों पर निगरानी रखे हुए हैं। ताकि स्थिति सामान्य बनी रहे।
विज्ञापन
55 हजार से 58500 क्यूसेक पहुंचा घग्गर का जलस्तर, तीन तरफ से घिरे चार गांवों में खतरा
जिले में अब घग्गर नदी का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। बीते रात आठ बजे सरदूलगढ़ से सिरसा में 55 हजार क्यूसेक पानी घग्गर में पहुंच रहा था। जिसके पश्चात शुक्रवार को जलस्तर बढ़कर अब 58500 क्यूसेक तक पहुंच गया है। इसके कारण पनिहारी क्षेत्र के तीन तरफ से घिरे चार गांव अभी खतरे में है। जबकि जिले के 28 गांवों के साथ घग्गर का पानी लग चुका है और एक गांव बुर्जकर्मगढ़ का संपर्क सिरसा से टूट चुका है। जबकि अन्य गांवों की स्थिति भी लगातार खराब होती जा रही है। जिले के 49 गांवों में घग्गर नदी का पानी घुसने का खतरा बना हुआ है।
यह है घग्गर की स्थिति
स्थान, क्यूसेक
गुहलाचीका, 46029
खनौरी, 13350
चांदपुरा, 19280
सरदूलगढ़, 58500
ओटू हैड , 41118
राजस्थान साइफन, 20492
रंगोई नाला , 12275