फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   King Dasharatha breathed his last in the agony of separation from his son; the dialogue with Kevat captivated the hearts of the audience.

Sirsa News: पुत्र वियोग में राजा दशरथ ने त्यागे प्राण, केवट संवाद ने का मोहा दर्शकों का मन

Sat, 17 Oct 2026 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 17 Oct 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
King Dasharatha breathed his last in the agony of separation from his son; the dialogue with Kevat captivated the hearts of the audience.
पुत्र वियोग में राजा दशरथ के प्राण त्यागे का दृश्य प्रस्तुत करते कलाकार।
सिरसा। श्री रामा क्लब चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित 77वीं श्री रामलीला के छठे दिन शुक्रवार रात भरत का कैकेयी और मंथरा के प्रति आक्रोश, राजा दशरथ के प्राण त्यागने और भगवान राम, सीता व लक्ष्मण के गंगा पार जाने के प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया गया। केवट संवाद ने दर्शकों का मन मोह लिया। रामलीला देखने के लिए देर रात तक बड़ी संख्या में दर्शक उमड़े।
विज्ञापन

मंचन में दिखाया गया कि रघुकुल की मर्यादा निभाने के लिए भगवान राम पिता दशरथ के वचन का सम्मान करते हुए माता सीता और भाई लक्ष्मण के साथ वनवास के लिए निकल पड़ते हैं। मंत्री सुमंत से पुत्र के वन जाने का समाचार सुनकर राजा दशरथ प्राण त्याग देते हैं।
विज्ञापन

ननिहाल में रह रहे भरत और शत्रुघ्न को अयोध्या में अनिष्ट होने का आभास होता है। लौटने पर पिता की मृत्यु का समाचार सुनकर दोनों शोक में डूब जाते हैं। भरत कैकेयी और दासी मंथरा को खरी-खरी सुनाते हुए उनके फैसले पर नाराजगी जताते हैं। इन दृश्यों को विशेष लाइट इफेक्ट से जीवंत बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद गंगा तट पर भगवान राम, सीता और लक्ष्मण की केवट से भेंट का मंचन हुआ। केवट भगवान राम के चरण पखारकर उस जल को ग्रहण करता है और तीनों को नाव से गंगा पार कराता है। सीता द्वारा उतराई में अंगूठी देने की पेशकश पर केवट मना कर देता है। वह कहता है कि समान कार्य करने वाले आपस में कुछ नहीं लेते। उसने प्रभु को गंगा पार कराया है और जब वह भवसागर पहुंचेगा तो प्रभु उसे भी पार लगा दें।
राम की भूमिका ऋषभ गाबा, सीता की सिया गाबा, लक्ष्मण की गौरव मेहता, भरत की रवि भारती, शत्रुघ्न की सौरभ मेहता और दशरथ की अमित मिढ़ा ने निभाई। केवट परिवार के पात्रों में प्रेम मेहता, मिंटू कालड़ा, प्रवेश कंबोज, ओम प्रकाश चावला, पुष्पेंद्र खट्टर, पवन मेहता, यशपाल मेहता और राकेश भाटिया ने प्रस्तुति दी।


20 को निकलेगी शोभायात्रा :
श्री रामा क्लब के प्रधान अश्वनी बठला और महासचिव गुलशन बधवा ने बताया कि दशहरा महोत्सव के तहत 20 अक्टूबर को सुबह 11 बजे जनता भवन रोड स्थित रामलीला ग्राउंड से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शहर के विभिन्न बाजारों से होते हुए सावन पब्लिक स्कूल के पास बने दशहरा ग्राउंड पहुंचेगी। सिरसा के विधायक गोकुल सेतिया मुख्य अतिथि होंगे। शाम को दशहरा ग्राउंड में रावण और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed