{"_id":"cb04d5803443bf89563f373e227f46a1","slug":"warden-says-jailor-torchuer-me-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्डन का आरोप, जेलर करता है प्रताड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्डन का आरोप, जेलर करता है प्रताड़ित
ब्यूरो/अमर उजाला/सिरसा
Updated Sun, 14 Feb 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला जेल में कार्यरत एक वार्डन ने जेलर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को पुलिस चौकी में शिकायत दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार संदीप कुमार जिला जेल में वार्डन के पद पर कार्यरत है। संदीप कुमार का आरोप है कि जेलर जेएस सेठी उससे अपने घर में काम करवाना चाहता है। जब उसने इसके लिए मना कर दिया तो वह उसने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
इस संबंध में उसने जेलर के खिलाफ डीजी को शिकायत करनी चाही लेकिन जेलर ने उसे रोक दिया। अब फिर से जेलर प्रताड़ित करने लगा है। वार्डन संदीप की पत्नी रचना ने भी पुलिस को शिकायत दी है जिसमें उसने आरोप लगाया है कि जेलर की पत्नी उनके घर आई और उसके साथ गाली गलौच करने लगी। हुडा चौकी प्रभारी अशोक कुमार का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने जेल अधीक्षक का बयान लिया है।
मैंने नहीं किया प्रताड़ित
जेलर जेएस सेठी का कहना है कि वार्डन संदीप के आरोपों में कोई भी सच्चाई नहीं है। उसकी ड्यूटी में बदलाव किया था इस कारण वह झूठे आरोप लगा रहा है।