फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Ward residents upset due to lack of sewerage pipe and lack of sanitation in Ward 8

वार्ड 8 में सीवरेज पाइप न डलने व सफाई व्यवस्था न होने के चलते वार्डवासी परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Ward residents upset due to lack of sewerage pipe and lack of sanitation in Ward 8
वार्ड की खस्ता हालत सड़क। - फोटो : Sirsa
सिरसा। शहर के वार्ड 8 के निवासी अनेक प्रकार की समस्याओं से जूझ रहे हैं। जिनका कोई समाधान नहीं हो रहा है। वार्ड की कई गलियां ऐसी है जिसमेें अभी तक सीवरेज लाइन तक नहीं डली है। वहीं गलियों में स्ट्रीट लाइटें न होने की वजह से सूरज ढलते ही अंधेरा छा जाता है। जिसके कारण कॉलोनीवासियों को अप्रिय घटना का होने का भय सताता रहता है। वार्ड 8 में मुख्य खन्ना कॉलोनी, खैरपुर कॉलोनी, गोबिंद नगर, भाई दयाल सिंह कॉलोनी, बूटाराम कॉलोनी आती है।
विज्ञापन

वार्डवासियों का कहना है कि वार्ड में कच्ची गलियों की समस्या मुख्य है। जिसके कारण आने-जाने वालों को समस्या का सामना करना पड़ता है। वहीं दयाल सिंह कॉलोनी तो ऐसी है जो बार-बार अधिकारियों को कहने पर व पत्र लिखने के बाद अप्रूवड नहीं की जा रही है। वहीं बूटाराम कॉलोनी में पिछले 10 सालों से सीवरेज लाइन नहीं डाली जा रही है। बहुत बार अधिकारियों से जाकर मिल चुके है लेकिन सीवरेज लाइन पास होने की वजह से भी नहीं डाली जा रही है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि सीवरेज लाइन पास हो चुकी है। लेकिन विभाग अधिकारी हर बार कुछ बहाना लगाकर बात को टाल देते हैं। अधिकारियों द्वारा कॉलोनी का लेवल सही न होने का बहाना बनाते। अधिकारियों द्वारा कहा गया था कि कॉलोनी में डिस्पोजल बनाने के बाद सीवरेज लाइन डाली जाएगी। डिस्पोजल बनाने के लिए जगह अलॉट करवाने के बाद भी सीवरेज लाइन डालने के लिए अधिकारी काम नहीं कर रहे। इस समस्या से लोग परेशान है।
विज्ञापन

वार्ड में वोटर- 6000
वार्ड में जनसंख्या- 19000
वार्ड में समस्याएं
1. वैधता मिलने के बावजूद 10 से साल से बूटाराम कॉलोनी में सीवरेज लाइन नहीं है
2. स्ट्रीट लाइट खराब
3. वार्ड की कुछ गलिया कच्ची है
4. सफाई का न होना
5. कूड़ा समय पर न उठना
6. सीवरेज ओवरफ्लो
7. सफाई कर्मचारी का न आना
वार्ड में विकास कार्य
1. खन्ना व खैरपुर कॉलोनी की 9 गलियों में सीवरेज लाइन
2. 12 से 13 गलियों में पेयजल पाइप लाइन
3. 60 से 70 गलियों में इंटर लॉकिंग
4. 500 स्ट्रीट लाइटों को एलईडी लाइटों में बदला गया
5. हिसार रोड पर ग्रिल
वार्ड में स्ट्रीट लाइटें तो हर खंबे पर लगी हुई है। लेकिन इनमें से अधिकतर तो चलती ही नहीं है। जिसके कारण सूरज ढलते ही वार्ड में अंधेरा छा जाता है। जिसके कारण वार्ड में हर किसी को अप्रिय घटना होने का भय बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रमिता वर्मा।
गोबिंद नगर में गलियां कच्ची पड़ी है जिसके कारण वाहन चालकों को समस्या का सामना करना पड़ा है। गलियों में जगह-जगह गड्ढे हैं। जिसके कारण रात के समय गड्ढे दिखाई ही नहीं देते। वहीं बारिश के समय तो अनेकों बार वाहन चालक क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।
-पवन कुमार।
कॉलोनी में सफाई कर्मचारी कभी आता ही नहीं है। जिसके कारण गलियों में कूड़ा बिखरा रहता है। वहीं कूड़ा उठाने वाले भी आजकल समय पर नहीं आते है। घरों के सामने गली में महिलाओं को स्वयं सफाई करनी पड़ती।

-विक्की कुमार।
पिछले दो प्लान से सीवरेज पाइप लाइन डालने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन न तो जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग सुनवाई कर रहा है और न ही नगर परिषद। सीवरेज पाइप लाइन पास हो चुकी है। लेकिन अधिकारी टालमटोल कर रहे हैं। पहले विभाग द्वारा कहा गया था कि कॉलोनी का लेवल सही न होने के कारण सीवरेज लाइन नहीं डाली जा रही, यहां डिस्पोजल बनाना जरूरी है। जिसके लिए जगह मुहैया करवाई जाए। नगर परिषद की तरफ से जगह मुहैया करवाने के बाद भी जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग द्वारा सीवरेज पाइप लाइन डालने का काम नहीं किया जा रहा है।
-संगीता सचदेवा, निवर्तमान पार्षद, वार्ड 8।
इस बारे में मैं अभी कुछ नहीं बता सकता। मुझे मामले की जानकारी नहीं है।
- रणजीत सिंह, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed