{"_id":"6927378a9ac51eadbc0259d2","slug":"wanted-arrested-in-chormarkheda-robbery-case-that-took-place-20-years-ago-sirsa-news-c-128-1-slko1008-148397-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: चोरमारखेड़ा में 20 वर्ष पहले हुई डकैती मामले में वांछित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: चोरमारखेड़ा में 20 वर्ष पहले हुई डकैती मामले में वांछित गिरफ्तार
विज्ञापन
ओढां। गांव चोरमारखेड़ा में स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में 20 वर्ष पूर्व हुई डकैती मामले में वांछित पांचवें आरोपी मुक्तसर साहिब, पंजाब निवासी अनूप सिंह उर्फ नूप्पा को ओढां पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा। गांव चोरमारखेड़ा में स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में 17 जनवरी 2005 की सायं करीब 3:20 बजे हथियारबंद पांच लोगों ने घुसकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया था।
इस मामले में पुलिस ने ब्रांच के अस्सिटेंट मैनेजर विनोद कुमार की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ लूटपाट, बंधक बनाने, सरकारी कार्य में बाधा डालने व आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। इस मामले में कुल छह आरोपी थे। इनमें से पुलिस ने वर्ष 2006 में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जबकि मामले में दो आरोपियों की मृत्यु हो चुकी है।
हालांकि इस मामले में वर्ष 2010 में न्यायालय ने अपने फैसले में दोनों आरोपियों को बरी कर दिया था। पांचवें आरोपी अनूप सिंह उर्फ नूप्पा को न्यायालय ने भगोड़ा घोषित किया हुआ था। जांच अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि 20 वर्ष पुराने इस मुकदमे में पुलिस ने भगोड़े आरोपी अनूप सिंह को गिरफ्तार किया है।