{"_id":"666de7ae388a816635092774","slug":"vita-ghee-will-be-available-in-box-packing-unit-will-be-installed-soon-sirsa-news-c-128-1-svns1027-121207-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: डिब्बा पैंकिंग में मिलेगा वीटा का घी, जल्द लगाई जाएगी यूनिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: डिब्बा पैंकिंग में मिलेगा वीटा का घी, जल्द लगाई जाएगी यूनिट
Sun, 16 Jun 2024 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 16 Jun 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
सुनील बैनीवाल
सिरसा। वीटा मिल्क प्लांट लोगों के लिए घी की नई पैकिंग लेकर आ रहा है। अभी तक वीटा का घी टीन और पॉली पैकिंग में आता रहा है। अब नई पैकिंग सिक्का पैकिंग यानि कागज के डिब्बे में घी की पैकिंग होगी। इस पैकिंग यूनिट को शुरू करने के लिए वीटा प्लांट में नए भवन का निर्माण किया जाएगा। इस भवन पर दो करोड़ 11 लाख रुपये की लागत आएगी। इसको लेकर मार्केटिंग बोर्ड की ओर से दो करोड़ रुपये का टेंडर लगाया गया है।
वीटा के घी की मांग बाजार में निरंतर बढ़ रही है। घी के शुद्धता को लेकर वीटा को जाना जाता है। ऐसे में अधिकारियों ने घी की नई पैकिंग शुरू करने का निर्णय लिया है। इसलिए नए भवन का निर्माण करवाया जाएगा। इसके साथ ही सिक्का पैक मशीन को स्थापित किया जाएगा। इस मशीन के तहत गत्ते के डिब्बे और उसके अंदर सिल्वर पेपर में घी पैक किया जाएगा। इसके अतिरिक्त इस भवन में पुरानी घी की पैकिंग यूनिट को भी शिफ्ट किया जाएगा ताकि तीन प्रकार की घी की पैकिंग एक ही जगह पर की जा सके। संवाद
एक मंजिला होगा भवन
बीएंडआर के अधिकारियों के अनुसार वीटा प्लांट की ओर से भवन निर्माण को लेकर उनके पास प्रपोजल आया था। इसी प्रपोजल के आधार पर दो करोड़ 11 लाख रुपये का टेंडर लगाया गया है। इस टेंडर के माध्यम से जल्द ही एजेंसी का चयन कर निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। यह भवन वीटा प्लांट के अंदर पड़ी खाली जगह पर एक मंजिला भवन बनाया जाएगा।
विज्ञापन
वीटा बूथ प्लांट की नई बिल्डिंग बनाई जाएगी। जिसको लेकर टेंडर लगाया गया है। - संजय सिंह, जेई ,मार्केटिंग बोर्ड सिरसा