फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Vishwakarma is not only a divine architect but also a symbol of hard work and diligence: Prof. Vijay

विश्वकर्मा जी केवल देव शिल्पी ही नहीं, बल्कि श्रम व परिश्रम के प्रतीक : प्रो. विजय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Vishwakarma is not only a divine architect but also a symbol of hard work and diligence: Prof. Vijay
सिरसा। नवचयनित गठित कमेटी के प्रधान व सदस्य। संस्था।
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में वीरवार को राष्ट्रीय श्रमिक दिवस एवं बाबा विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जीवन सिंह ठाकुर ने की, जबकि मंच संचालन जिला मंत्री चरणजीत वर्मा ने किया। इस अवसर पर कुलपति विजय कुमार मुख्य अतिथि और राजीव कुमार मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. विजय कुमार ने कहा कि विश्वकर्मा जी केवल देव शिल्पी ही नहीं, बल्कि श्रम और परिश्रम के प्रतीक हैं। श्रमिक वर्ग ही राष्ट्र निर्माण का वास्तविक आधार है और विश्वविद्यालय परिवार को इस भावना से प्रेरणा लेकर कार्य करना चाहिए। मुख्य वक्ता राजीव कुमार ने कहा कि बाबा विश्वकर्मा की जयंती केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि यह दिन हमें श्रमिकों के महत्व की याद दिलाता है।
विज्ञापन

श्रमिकों के बिना किसी भी समाज का ढांचा अधूरा है। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति तभी संभव है, जब श्रमिक वर्ग को सम्मान और सुरक्षा मिले। विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में कार्यरत नॉन-टीचिंग कर्मचारी संस्थान की रीढ़ हैं, उनके अधिकारों की रक्षा करना सरकार और प्रबंधन का दायित्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला मंत्री चरणजीत वर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को लंबे समय से वेतन नहीं मिल रहा और प्रबंधन की ओर से की जा रही प्रताड़ना असहनीय है। उन्होंने सरकार से मांग की विश्वविद्यालय में तुरंत बजट दिया जाए। विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को जॉब सुरक्षा एवं तुरंत सर्विस रूल्स लागू किए जाएं और लंबित वेतन का भुगतान किया जाए।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जीवन ठाकुर ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ सदैव कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए संघर्षरत है। नॉन-टीचिंग कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश संयोजक रणबीर बांगड़वा ने कहा कि विश्वविद्यालय के कर्मचारियों की समस्याएं दिन-प्रतिदिन बढ़ रही हैं। सरकार की ओर से विश्वविद्यालय की और से बजट रोककर वेतन रोकना और अधिकारों से वंचित करना सरकार की तानाशाही मानसिकता को दर्शाता है।

नई कार्यकारिणी का किया गठन
इस दौरान नॉन-टीचिंग कर्मचारी संघ हरियाणा, संबंधित भारतीय मजदूर संघ की इकाई चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। इसमें जगदीश लूणा को अध्यक्ष, मनीष कांगड़ा व दारा सिंह को उपाध्यक्ष, सुनील गोदारा को सचिव, सावित्री व मदन पटीर को सह-सचिव, दलीप को कोषाध्यक्ष व अमर वर्मा और अशोक को सह-कोषाध्यक्ष चुना गया। प्रेस सचिव की जिम्मेदारी कुलदीप खटक को दी गई, जबकि सह-प्रेस सचिव के रूप में संजय का चयन किया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में दीपक शर्मा, मुकेश वर्मा और अमनदीप कंबोज को मनोनीत किया गया। इस अवसर पर जिला सह-मंत्री प्रदीप शर्मा, अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला संगठनकर्ता जसवंत सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य जय सिंह आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed