फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   virendra pwd civil branch pradhan

Sirsa News: बीएंडआर सिविल शाखा के सर्वसम्मति से प्रधान बने विरेंद्र कुमार

Sun, 22 Feb 2026 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 22 Feb 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
virendra pwd civil branch pradhan
पीडब्ल्यूडी कार्यकारी संघ का चुनाव हुआ, उप प्रधान विरेंद्र नेहरा बने
विज्ञापन

फोटो- 8
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। हरियाणा पीडब्ल्यूडी कार्यकारी संघ बीएंडआर सिविल शाखा जिला का द्विवार्षिक चुनाव स्थानीय पीडब्ल्यूडी कार्यालय में रविवार को यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण लाल गुर्जर की देखरेख में सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। सर्वसम्मति से विरेंद्र कुमार को प्रधान, चेयरमैन मदनलाल शर्मा, सचिव अनिल कुमार कुन्डू, वरिष्ठ उप प्रधान जयपाल, कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार, उप कोषाध्यक्ष विकास कुमार गोदारा, उप प्रधान वीरेंद्र कुमार नेहरा, खुशबू, रमेश कुमार, विजय कुमार, कर्मवीर सिंह, उप सचिव संदीप कुमार यादव, संगठन सचिव सुरेन्द्र कुमार, कार्यालय सचिव जसवीर सिंह आदि पदाधिकारी चुने गए।
चुने गए पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण लाल गुर्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जब से प्रदेश की बागडोर संभाली है, तब से कर्मचारियों के साथ अन्याय किया जा रहा है। कोई भी कर्मचारी संगठन यदि अपनी मांगों के लिए आंदोलन करता है तो भाजपा सरकार लाठी व गोली से आंदोलन को दबाने व कुचलने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास में अहम योगदान देने वाले विभाग पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों की लंबित मांगों की तरफ सरकार ध्यान नहीं दे रही है। इसके विपरीत काले कानून लागू कर रही है।
विज्ञापन

नवनियुक्त शाखा प्रधान विरेन्द्र कुमार ने सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। कहा कि विभागीय समस्याओं के समाधान तथा संगठन को और मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed