फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   To curb adulteration during the festive season, eight samples were taken from four sweet shops in Chopta.

Sirsa News: त्योहारी सीजन में मिलावट पर लगाम लगाने के लिए चोपटा में मिठाई की चार दुकानों से आठ लिए सैंपल

Wed, 21 Oct 2026 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 21 Oct 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
To curb adulteration during the festive season, eight samples were taken from four sweet shops in Chopta.
सिरसा। चोपटा क्षेत्र में सैंपल भरते हुए ​जिला खाद्य सुरक्षा अ​धिकारी डा सुनील बिश्नोई। विभाग 
सिरसा। त्योहारी सीजन में मिठाइयों के साथ-साथ अन्य खाद्य उत्पादों को लेकर बड़े स्तर पर खरीदारी होती हैं। इसी के साथ मिलावट का खेल भी शुरू हो जाता है। इसी प्रकार की गतिविधियों को रोकने के लिए जिला खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। इसी कड़ी में, बुधवार को चोपटा क्षेत्र में तीन मिठाई और एकेसी फूड की दुकानों पर कार्रवाई करते हुए टीम ने सैंपल लिए। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ सुनील बिश्नोई की अगुवाई में टीम ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, एक सितंबर से लगातार मिलावटखोरी के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। मिठाइयां ही नहीं, अन्य प्रकार के सभी फूड प्रोडक्ट्स की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

इसी जांच के तहत पूर्व में 33 सैंपल लिए गए थे। इनमें से चार सैंपल सबस्टैंडर्ड पाए गए है। एक अखरोट और तीन पनीर के सैंपल सबस्टैंडर्ड मिले थे। छठ पूजा तक लगातार सैंपलिंग का अभियान जारी रहेगा और हर स्तर के खाद्य पदार्थ की जांच होंगे। त्योहारी पर महज मिठाइयों की गुणवत्ता ही नहीं, दूसरे खाद्य पदार्थों की मिलावटखोरी रोकी जाएगी। जिससे आमजन को ज्यादा खतरा होता है और पहचान करना संभव नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने एबीसी, खाटू श्याम मिष्ठान भंडा, श्री श्याम स्वीटस, रामदेवी रसगुल्ला भंडार पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान रसगुल्ला, मिल्क केक, खोया, मोतीचूर लड्डू, गुलाबजामुन, बालूशाही आदि के आठ सैंपल लिए गए। इन सभी सैंपलों को चंडीगढ़ लैब में भेजा जाएगा। उम्मीद है कि 15 दिनों के अंदर के अंदर इनकी रिपोर्ट आ जाएगी। उसके बाद आगामी कार्रवाई को अमल में लाया जाएगा।



दुकानदार के लिए ये हैं हिदायतें-
- साफ-सफाई होना बेहद जरूरी है।

-हलवाई सुनिश्चित करें कि वह हर मिठाई की ट्रे के ऊपर देसी घी, तेल या वनस्पति में बनाई गई है।
-मिठाई कब बनाई गई थी और कितने समय तक खाने योग्य है। यह लिखना भी अनिवार्य है।
- फूड कलर का प्रयोग ज्यादा न हो।


इन चीजों का उपभोक्ता ध्यान रखें
अधिकारियों के अनुसार, ग्राहक मिठाई की खरीदारी करते हुए ध्यान रखे कि दुकान पर साफ-सफाई हो। मिठाई ज्यादा रंगदार न बनाई गई हो। इसके साथ ही मिठाई के अलावा पैकिंग फूड की एक्सपायरी जरूर देखे, उसी आधार पर उसे खरीदे। गुणवत्ता को ध्यान में रखकर खरीदारी करें। इतना ही नहीं, यदि कहीं किसी दुकानदार की गतिविधि सही न लगे तो तुरंत एफएसओसिरसा@जीमेल.कॉम पर जानकारी दे।



::::: छठ पूजा तक लगातार जांच अभियान चलाया जाएगा। मिलावटखोरी पर पूरी तरह से रोक लगाई जाएगी। आमजन को भी जागरूक होना होगा और विभाग को अवगत करवाना होगा। बुधवार को चोपटा क्षेत्र में आठ सैंपल लिए गए है और जांच के लिए चंडीगढ़ भेजा जाएगा।
डॉ सुनील बिश्नोई, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed