{"_id":"6ad8f7ae48ae08e99600acf5","slug":"construction-of-vip-street-begins-after-three-years-93-lakh-to-be-spent-sirsa-news-c-128-1-svns1027-167221-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: तीन साल बाद वीआईपी गली का निर्माण शुरू, 93 लाख रुपये होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: तीन साल बाद वीआईपी गली का निर्माण शुरू, 93 लाख रुपये होंगे खर्च
Wed, 21 Oct 2026 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 21 Oct 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। पूर्व मंत्रभ्चौ धरी रणजीत सिंह चौटाला वाली गली का निर्माण कार्य शुरू करवाते हुए चेयरमैन
सिरसा। शहर में करीब तीन साल से लंबित वीआईपी गली के निर्माण कार्य को आखिरकार गति मिल गई है। पूर्व बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह चौटाला वाली गली से हिसार रोड तक सीसी सड़क का निर्माण नगर परिषद अध्यक्ष शांति स्वरूप भट्टी और पार्षदों ने शुरू करवाया। इस कार्य पर करीब 93 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। हालांकि विवादित ठेकेदार को 34 प्रतिशत माइनस में टेंडर दिए जाने से निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
शहर में पहले करवाए गए विकास कार्यों की जांच अभी जारी है। इस संबंध में उपायुक्त की ओर से मुख्यमंत्री कार्यालय को रिपोर्ट भी भेजी जा चुकी है। ऐसे में नए निर्माण कार्य को लेकर भी निगरानी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने की मांग उठ रही है।
नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए चर्चा है कि 34 प्रतिशत माइनस में काम देने के बाद ठेकेदार निर्माण की गुणवत्ता कैसे बनाए रखेगा। पांच प्रतिशत सिक्योरिटी और अन्य शुल्कों के बाद निर्माण के लिए उपलब्ध राशि और कम होने की आशंका जताई जा रही है। इस टेंडर के लिए अन्य ठेकेदारों ने 15 से 18 प्रतिशत माइनस की दर से आवेदन किया था। ऐसे में 34 प्रतिशत माइनस पर काम पूरा करने और गुणवत्ता बनाए रखने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
राम कॉलोनी की सड़कों की निकासी व्यवस्था पर सवाल :
वीआईपी गली राम कॉलोनी और डीसी कॉलोनी को दो हिस्सों में बांटती है। दोनों कॉलोनियों के पानी की निकासी को ध्यान में रखते हुए मुख्य गली में बरसाती लाइन बनाई गई थी। आरोप है कि पार्षदों के दबाव में अधिकारियों ने पहले राम कॉलोनी की सड़कों का निर्माण करवा दिया गली नंबर चार का पानी मुख्य सड़क की बरसाती लाइन में डालने के बजाय सीवरेज लाइन में जोड़े जाने का आरोप है। साथ ही सड़क का लेवल भी नियमानुसार नहीं बनाए जाने की बात कही जा रही है। एक अन्य सड़क की खोदाई कर उसमें निर्माण सामग्री डाल दी गई है और उसका पानी भी बरसाती लाइन में नहीं जोड़ा गया है। इन कार्यों की विभागीय जांच करवाने की मांग उठ रही है।
::::::::::::
शहरवासियों को बेहतर सड़क सुविधाएं देना परिषद की प्राथमिकता है। चौधरी रणजीत सिंह चौटाला वाली गली से हिसार रोड तक जाने वाली मुख्य गली का निर्माण तीन वर्षों से लंबित था। काम शुरू होने से लोगों को राहत मिलेगी। परिषद सभी वार्डों में जरूरी विकास कार्य करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। - शांति स्वरूप भट्टी, अध्यक्ष, नगर परिषद।