{"_id":"6283e2ba8adc94418b0140be","slug":"villagers-staged-a-sit-in-in-front-of-the-hatchery-farm-said-it-is-difficult-to-breathe-sirsa-news-hsr63194428","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने हैचरी फार्म के सामने लगाया धरना, बोले- सांस लेना भी हो रहा मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने हैचरी फार्म के सामने लगाया धरना, बोले- सांस लेना भी हो रहा मुश्किल
विज्ञापन
खुईयांनेपालपुर में हैचरी फार्म के बाहर धरना प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : Sirsa
बडागुढ़ा। गांव खुईयांनेपालपुर व कर्मगढ़ के ग्रामीणों ने दोनों गांवों के मध्य बने एक मुर्गी हैचरी फार्म के समक्ष धरना प्रदर्शन करते हुए रोष जताया। उनका कहना था कि हैचरी फार्म की वजह से दोनों गांवों में न केवल बदबू फैल रही है, बल्कि मक्खियों की वजह से लोग बीमार भी हो रहे हैं। ग्रामीण सुबह से ही धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करते हुए हैचरी फार्म को यहां से बंद करने की मांग की।
सूचना के बाद प्रदूषण बोर्ड के एसडीओ सुनील श्योराण ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत की। उन्होंने हैचरी मालिक को 15 दिन का समय देते हुए कहा कि सफाई व्यवस्था में सुधार करें अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद फार्म के संचालकों ने लोगों को आश्वासन देकर जैसे-तैसे कर उन्हें शांत कर दिया था। ग्रामीण लाला सिंह, सुखदेव सिंह, काला सिंह, प्रभुदयाल, सुखविंदर सिंह व सतवीर सिंह ने बताया कि खुईयांनेपालपुर व कर्मगढ़ के मध्य कुछ लोगों ने मुर्गी हैचरी फार्म खोला हुआ है। यहां से मुर्गियों से फैल रही गंदगी और बदबू के चलते दोनों गांवों में मक्खियों का प्रकोप बढ़ गया है। इसके चलते बीमारियां फैल रही है। स्थिति ये है कि लोग अपने घरों में कोई भी खाद्य वस्तु न तो बाहर छोड़ सकते और न ही ढंग से खाना खा सकते। ग्रामीणों ने कहा कि ये हैचरी फार्म दोनों गांवों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। हवा के रुख के साथ गांवों में बदबू फैलने के कारण लोगों को भारी परेशानी आ रही है। बीमार लोगों को सांस लेने में दिक्कत आ रही है।
------------
वर्जन
ग्रामीणों की मक्खियों व बदबू को लेकर शिकायत है। गांव मेें बाकायदा छिड़वकाव भी करवाया था। फार्म में मक्खियों के लिए दवा का छिड़काव करने के लिए लोगों को लगा रखा है। प्रदूषण बोर्ड के एसडीओ ने जो निर्देश दिए हैं, उनका पालन किया जाएगा। - भूषण गर्ग, मालिक हैचरी फार्म
विज्ञापन
लोगों की प्रदूषण संबंधी सूचना पर हम मौके पर गए थे। हैचरी फार्म संचालक को व्यवस्था सुधारने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। अगर फिर भी सुधार नहीं हुआ तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - सुनील श्योराण, एसडीओ प्रदूषण बोर्ड