{"_id":"64384f1b65b9006c66053874","slug":"villagers-stage-indefinite-strike-demanding-removal-of-high-voltage-wire-sirsa-news-c-21-1-105847-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: हाई वोल्टेज तार को हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने लगाया अनिश्चितकालीन धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: हाई वोल्टेज तार को हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने लगाया अनिश्चितकालीन धरना
Fri, 14 Apr 2023 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 14 Apr 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
बिजली की तारो को हटवाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे लोग।
डबवाली। बिजली की हाईटेंशन तारों का हटवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने धरना शुरू कर दिया। इस दौरान नारेबाजी कर रोष भी जताया। ग्रामीण एकत्र होकर निगम कार्यालय पहुंचे और कार्यकारी अभियंता के बाहर धरना देकर बैठ गए।
गांव डबवाली में बिजली घर के साथ लगते घरों के ऊपर से 11 हजार व 33 हजार की हाई वोल्टेज तारें गुजर रही हैं। जिसके चलते ग्रामीणों को जान-माल का खतरा बना हुआ है। हाई वोल्टेज तारों की वजह से किसी भी समय कोई बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीण गत कई वर्षों से हाई वोल्टेज लाइन को स्थानांतरण करने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों, अधिकारियों को अनेक बार मौखिक और लिखित में अवगत करवाया है, लेकिन विभाग ने आज तक कोई समाधान नहीं किया। वीरवार को ग्रामीणों ने किसान नेता राकेश फगोडिय़ा एवं नवनिर्वाचित सरपंच प्रतिनिधि शिवचरण सिंह के नेतृत्व में कार्यकारी अभियंता कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। उन्होंने कहा कि हाल ही में डबवाली ने दो युवा मजदूरों को खोया है। इतने बड़े हादसे के बाद भी प्रशासन संज्ञान नहीं ले रहा है। शहर में घटित हुई घटना यहां कभी भी दोहराई जा सकती है और बिजली विभाग मूकदर्शक बना हुआ है।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि डबवाली गांव के साथ-साथ शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में दुकानों और घरों के ऊपर से गुजर रही तमाम हाई वोल्टेज तारों को तुरंत प्रभाव से हटाया जाए और गांवों में जहां संभव हो लाईट चौबीसों घंटे सुचारू रूप से चलाई जाए। गत सप्ताह भर से छोटे दुकानदारों का कार्य पूर्ण रूप से ठप है। उन्होंने कहा कि कल दोपहर तक अगर प्रशासन ने कोई स्थायी समाधान नहीं किया तो निश्चित रूप से संघर्ष तेज करेंगे।
विज्ञापन
इस मौके खुशकरण सिंह पूर्व पंच, जसप्रीत सिंह, राजपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, जरनैल सिंह, सतपाल सिंह, गुरलाल सिंह, भोला सिंह, मनदीप सिंह, जगजीत सिंह, प्रकाश कौर, सिमरन कौर, नवजीत कौर, मनजीत कौर सहित काफी संख्या में महिलाएं व ग्रामीण शामिल थे।