फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Villagers of Mirpur accuse Sarpanch of cutting 100 green trees

Sirsa News: मीरपुर के ग्रामीणों ने सरपंच पर लगाए 100 हरे पेड़ काटने के आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jan 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
Villagers of Mirpur accuse Sarpanch of cutting 100 green trees
मीरपुर की पंचायती भूमि में पेड काटने के बाद तना।
सिरसा। गांव मीरपुर की पंचायती भूमि से लगभग 100 हरे पेड़ काटने के आरोप ग्रामीणों ने मौजूदा सरपंच पर लगाए है। ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच ने मनमानी कर गांव की पंचायती भूमि से हरे पेड़ों को कटवा दिया। वहीं सरपंच ने कहा कि वन विभाग के साथ अनुबंध कर पेड़ों को कटवाया गया है।
विज्ञापन


ग्रामीण सुरेंद्र कंबोज, सुरजीत कुमार, अर्श कुमार, जंगीर चंद, अमीर चंद व विजय कुमार ने कहा कि सरपंच ने अपनी मनमानी के चलते पंचायती भूमि में से 100 पेड़ कटवा दिए हैं। ग्रामीणों ने सरपंच पर आरोप लगाए कि बिना किसी पंचायत व बिना मुनादी के हरे पेडाें को काटा है। जिसके लिए सरपंच ने अपने पद का दुरुपयोग किया है। ग्रामीणों ने सरपंच पर सस्ते दामों पर पेड़ों को कटवाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सीएम विंडो पर दी शिकायत
ग्रामीणों ने कहा कि हैरानी की बात है कि जब सरकार ने सालों पुराने पेड़ों को लेकर पेंशन की घोषणा की हुई है। वहीं मीरपुर पंचायत का सरपंच हरे पेड़ों को कटवा रहा है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत विभाग सुनवाई करने को तैयार नहीं है। जिसके बाद इसकी शिकायत सीएम विंडो को भेजी है। वहीं उन्होंने बताया कि इस बारे में उपायुक्त से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------

वन विभाग व पंचायत की सहमति से गांव की पंचायती भूमि से पेड़ों को कटवाया गया है। पेड़ों से गांव वालों को नुकसान पहुंचता था। इसकी बोली न करवाकर सीधा हरियाणा वन विकास निगम को प्रस्ताव भेजकर कटवाया है। लगभग 50 हजार रुपये वन विभाग ने एस्टीमेट बनाकर पेड़ काटे हैं।
--- वेद प्रकाश, सरपंच मीरपुर।
------------------------
गांव मीरपुर से पेड़ काटने का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर पेड़ काटे गए हैं तो विभाग के पास कोई पत्र जरूर आया होगा। तभी पेड़ काटे गए हैं। ---
राजेश कुमार, डीएफओ सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed