फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Villagers of Khuiyan Nepalpur staged a protest in front of the poultry farm,

खुईयां नेपालपुर के ग्रामीणों ने दिया पॉल्ट्री फार्म के सामने धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Villagers of Khuiyan Nepalpur staged a protest in front of the poultry farm,
फार्म के बाहर धरना प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : Sirsa
बडागुढ़ा। गांव खुईयां नेपालपुर के ग्रामीणों ने गांव के निकट बने एक पॉल्ट्री फार्म के समक्ष धरना प्रदर्शन करते हुए रोष जताया। ग्रामीणों का कहना था कि पॉल्ट्री फार्म की वजह से गांव में न केवल बदबू फैल रही है अपितु मक्खियों की वजह से लोग बीमार भी हो रहे हैं। करीब 2 घंटे तक चले धरना प्रदर्शन के बाद पॉल्ट्री फार्म के सुपरवाइजर ने ग्रामीणों को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए। ग्रामीणों ने कहा है कि अगर 20 दिसंबर तक कोई समाधान नहीं किया गया तो वे यहां पर तंबू गाड़ देंगे।
विज्ञापन

ग्रामीण लाला सिंह, सुखदेव सिंह, काला सिंह, प्रभुदयाल, सुखविंदर सिंह व सतवीर सिंह ने बताया कि उनके गांव में कर्मगढ़ रोड पर एक लेयर पॉल्ट्री फार्म बना हुआ है। यहां से मुर्गियों से फैली गंदगी और बदबू के चलते गांव में मक्खियां हो गई है। जिसके चलते गांव में बीमारियां फैल रही है। उन्होंने कहा कि स्थिति ये है कि लोग अपने घरों में कोई भी खाद्य वस्तु न तो बाहर छोड़ सकते और न ही ढंग से खाना खा सकते। ग्रामीणों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि ये पोल्ट्री फार्म उनके गांव के लिए परेशानी का सबब बन गया है। मक्खियों की वजह से ग्रामीण बीमार हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर वे करीब एक माह पूर्व भी पॉल्ट्री फार्म के संचालकों से मिले थे। उस वक्त उन्हें आश्वासन भी दिया गया था। धरना प्रदर्शन के बाद पॉल्ट्री फार्म के सुपरवाइजर ने ग्रामीणों को शांत करते हुए कहा कि गांव में स्प्रे का छिड़काव करवाया जाएगा। इसके अलावा और भी कोई संभव प्रयास हुए तो वो भी किए जाएंगे। इस पर ग्रामीणों ने यह कहकर धरना उठा लिया कि अगर 20 दिसंबर तक समस्या का कोई समाधान नहीं निकाला गया तो वे यहां पर तंबू गाड़ने को विवश हो जाएंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मक्खियों को लेकर शिकायत हैं। हमने 2 लोगों को विशेष तौर पर फार्म में मक्खियों के लिए दवा का छिड़काव करने के लिए लगा हुआ है। लोगों की समस्या के देखते हुए गांव में दवा का छिड़काव करने के लिए ट्रैक्टर भी भेजा गया है। इसके अलावा हर संभव प्रयास किए जाएंगे ताकि ग्रामीणों को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बंसीलाल, सुपरवाइजर, पॉल्ट्री फार्म।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed