फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Villagers of 20 villages will surround Chautala post on 15th July

Sirsa News: 15 जुलाई को चौटाला चौकी का घेराव करेंगे 20 गांवों के ग्रामीण

Tue, 09 Jul 2024 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 09 Jul 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Villagers of 20 villages will surround Chautala post on 15th July
गांव चौटाला के पंचायत घर में बैठक करते ग्रामीण।
सिरसा। हेरोइन, ड्रग्स और मेडिकल नशे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने व लगातार बढ़ रही चोरी, लूट जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर 20 गांवों के लोगों द्वारा 15 जुलाई को चौटाला चौकी का घेराव किया जाएगा। यह निर्णय गांव चौटाला के पंचायतघर में सोमवार शाम को हुई बैठक में लिया गया। बैठक में पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ तीव्र रोष जताया।
विज्ञापन

इस संबंध में किसान नेता राकेश फगोड़िया, कामरेड नत्थूराम भारूखेड़ा, अश्वनी सहारण, दयाराम उलाणिया, आनंद पूनिया, संजय मिढा, प्रेम सुख गोदारा व अन्य ने बताया कि 2 जुलाई को चौटाला गांव के पंचायत घर में ग्रामीणों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई थी। उस बैठक के बाद चौकी इंचार्ज के मार्फत पुलिस अधीक्षक डबवाली दीप्ति गर्ग के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया था। ज्ञापन में ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर 8 जुलाई, सोमवार तक कोई कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो चौकी में अनिश्चितकालीन पड़ाव डालेंगे, लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि 15 जुलाई को पूर्ण तैयारियों के बाद मजबूती से चौटाला चौकी का घेराव होगा। इस घेराव में करीब 20 गांवों के लोग शामिल होंगे। इसके लिए आसपास के गांवों में बुधवार से प्रचार प्रसार शुरू हो जाएगा और किसानों, मजदूरों सहित सभी वर्गों के लोगों को साथ लिया जाएगा। सभी गांवों में सरपंचों, पूर्व सरपंचों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के अलावा गांव व डबवाली शहर की सभी सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से संपर्क कर उन्हें आंदोलन में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर भगवंत बराड़ डबवाली, सचिन गोदारा, कमल किशोर शर्मा, सुभाष सहारण, पवन कुमार, रमेश पायल, पृथ्वीराज बिश्नोई, गोदारा भारमल, राजेश सहारण, मुकेश बिश्नोई, पवन सिहाग, सतवीर सहारण, सुशील सेठ, खुशकरण डबवाली, बलजोत डबवाली, जनक डबवाली, कृष्ण बिश्नोई, प्रेम सुख गोदारा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed