फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Villagers met MP to demand ban on drugs in Sirsa

सिरसा: ग्रामीणों ने नशे पर पाबंदी लगाने की मांग को लेकर सांसद को घेरा, बोले- छोटे-छोटे बच्चे भी लगा रहे हैं नशे के इंजेक्शन

Thu, 09 Jun 2022 10:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 09 Jun 2022 10:48 PM IST
सार

ग्रामीण बोले कि छोटे-छोटे बच्चे भी नशे का इंजेक्शन लगा रहे हैं। ट्रालियों में गोलियां लाई जाती हैं लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। सांसद सुनीता दुग्गल ने डीजी नारकोटिक्स सेल और एसपी से फोन पर बातचीत की।

विज्ञापन
Villagers met MP to demand ban on drugs in Sirsa
रेस्ट हाउस में ग्रामीणों से बातचीत करतीं सांसद सुनीता दुग्गल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सिरसा के शाहपुर बेगू गांव में बढ़ रहे नशे के प्रकोप की रोकथाम के लिए ग्रामीणों ने सांसद का विरोध करते हुए रेस्ट हाउस के बाहर धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सांसद सुनीता दुग्गल ने ग्रामीणों को हॉल में बुलाया और बातचीत की। वहीं, महिलाओं ने कहा कि मैडम वोटों के लिए तो आप एक दिन में तीन से चार बार चक्कर लागते हो, लेकिन इसके बाद कभी भी गांवों में नहीं पहुंचते। अब जाकर गांव में देखो छोटे-छोटे बच्चे भी नशे के इंजेक्शन लगा रहे हैं। इसके सांसद ने संबंधित अधिकारियों से फोन पर बातचीत कर स्थिति के समाधान करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


गुरुवार को सांसद सुनीता दुग्गल ने रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत की इसके बाद उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना। इस बीच बेगू गांव के लोग रेस्ट हाउस पहुंच गए और सांसद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। ग्रामीणों ने रेस्ट हाउस के धरना दिया। करीब आधे घंटे तक धूप में धरना दिए जाने के बाद मामले की सूचना  सांसद को मिली।
विज्ञापन


उन्होंने सभी ग्रामीणों को हॉल में बुलाया। इसके बाद सभी ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने सांसद से कहा कि गांव में छोटे बच्चे से लेकर युवा नशे के आदी हो रहे हैं। गांव में सरेआम मेडिकलों से नशे में उपयुक्त होने वाली गोलियां मिलती हैं। भारी मात्रा में सप्लायर नशा लेकर गांव में पहुंचते है और नशे की सप्लाई करते हैं, लेकिन पुलिस को इसका कोई भी सुराग नहीं मिलता। इसी मामले को लेकर वह पुलिस को शिकायत भी दे चुके है लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण बोले : 50 सप्लायरों के खिलाफ दी थी शिकायत, नहीं हुई किसी पर भी कार्रवाई 
ग्रामीण सुरजीत सिंह बेगू, चंद्र, मेजर सिंह, धर्मवीर, गुरप्रीत, सुमन, कर्मजीत कौर, देवेंद्र, विनोद कुमार ने बताया कि उन्होंने करीब दो सप्ताह पहले पुलिस को 50 सप्लायरों की जानकारी दी थी. लेकिन अभी तक एक के खिलाफ भी कार्रवाई नहीं हो पाई है। हर रोज भारी मात्रा में नशे की गांव में सप्लाई होती है। इसी दौरान महिलाओं ने उन्हें गांव में जाकर लोगों की समस्या सुनने की भी बात कही। 

ग्रामीण बोले : जिसको नशे में पकड़वाया, शाम को घर पहुंच उसी ने दी धमकी
सांसद सुनीता दुग्गल को समस्या की जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने कहा कि कुछ दिन पहले नशे के आरोप में उन्होंने एक गांव के युवक को पकड़वाया था, लेकिन शाम को वही युवक घर पर पहुंच गया और उसने घर पर जाकर उसे जान से मारने की धमकी तक दे दी। जिसके बाद सांसद ने डीजी नारकोटिक्स से फोन पर बातचीत की और सिरसा की स्थिति की जानकारी मांगी। वहीं उन्होंने नए अधिकारियों की नियुक्ति करने को लेकर भी बातचीत की। इसके पश्चात उन्होंने एसपी सिरसा डॉ. अर्पित जैन से बातचीत कर मामले की जानकारी मांग। एसपी ने जल्द ही इस पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। 


100 बेड का नशा मुक्ति केंद्र बनाने को लेकर डिमांड
सांसद ने फोन पर एसपी डॉ. अर्पित जैन से सिरसा के नशा मुक्ति केंद्र में बेडों की संख्या बढ़ाने को लेकर बातचीत की। बता दें कि सिरसा के नागरिक अस्पताल में अब केवल 10 बेड ही नशा मुक्ति केंद्र में है, जिसमें कम मरीजों को इसका इलाज मिल पाता है। उन्होंने 100 बेड का नशा मुक्ति केंद्र खोलने की डिमांड की है, जिसके बाद सांसद ने जल्द ही इस पर काम किए जाने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed