फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   villagers met dsp to stop theft

Sirsa News: चोरी की पांच वारदात के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Wed, 23 Sep 2026 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 23 Sep 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
villagers met dsp to stop theft
फोटो --
विज्ञापन

35
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। शहर में पिछले दिनों हुई चोरी की पांच वारदात से दुकानदारों में रोष और चिंता है। इन घटनाओं के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठी। मंगलवार को रानियां के दुकानदारों का एक प्रतिनिधिमंडल ऐलनाबाद के डीएसपी सुभाष चंद्र से मिला। उन्होंने पुलिस अधिकारियों के समक्ष व्यापारियों की सुरक्षा के मुद्दे उठाए।
प्रतिनिधिमंडल ने चोरी की वारदात में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। दुकानदारों ने बताया कि लगातार चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। वे अपनी दुकानों और प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस से सभी चोरी की घटनाओं की गहन जांच करने को कहा। आरोपियों का जल्द पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की गई। डीएसपी सुभाष चंद्र ने दुकानदारों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने मामले में आवश्यक कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग
सोनू ग्रोवर सहित अन्य दुकानदारों ने बाजारों में रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग रखी। उन्होंने दुकानों और बाजार क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए आवश्यक पुलिस व्यवस्था की भी मांग की। दुकानदारों का मानना था कि नियमित गश्त और त्वरित कार्रवाई से चोरी पर अंकुश लगेगा। इससे व्यापारियों में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed