फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Villagers lit electricity bills Holly

ग्रामीणों ने जलाई बिजली बिलों की होली

Sat, 05 Dec 2015 01:47 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो Updated Sat, 05 Dec 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
Villagers lit electricity bills Holly

चोपटा क्षेत्र के गांव अरनियांवाली के ग्रामीणों ने बिजली निगम की ओर से भेजे गए भारी भरकम बिलों के विरोध में शुक्रवार को नगर के विभिन्न बाजारों में रोष प्रदर्शन कर नारेबाजी की और भाजपा अनुशासन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. गणेशीलाल के आवास के सामने बिलों की होली जलाई।

विज्ञापन


प्रदर्शन व बिलों की होली जलाने की सूचना पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे बराबर समाज के प्रधान ओमप्रकाश बराबर ने बताया कि सभी परिवार मजदूरी करने वाले हैं।
विज्ञापन


वे सुबह घरों से मजदूरी के लिए निकल जाते हैं और सांय को ही लौटते हैं। उनके घरों में सिवाय ट्यूब लाइट के और कुछ नहीं जलता, लेकिन बिजली बिल हजारों रुपये में आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उनके मोहल्ले में एक भी घर ऐसा नहीं है, जिसका बिल पंाच हजार से कम हो। कई लोग तो ऐसे हैं, जिनका बिल 20-25 हजार रुपये भी आया है।

इतने भारी भरकम बिलों को देखकर वे सदमे में हैं। कई बार वे विभाग के अधिकारियों से बिलों को ठीक करवाने के लिए चक्कर काट चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।


मजबूरन यह कदम उठाना पड़ा है। इस मौके पर बृजलाल, पृथ्वी सिंह, देवीलाल, जगदीश, कालूराम, मनीराम, घीसाराम, रामकुमार, राजेश, सावित्री, राधा, मैना, मुन्नी सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।
फोटो:

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed