फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Villagers laid siege to the power house due to power cut

बिजली कट लगने पर ग्रामीणों ने बिजलीघर का घेराव किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Villagers laid siege to the power house due to power cut
नुहियांवाली बिजली घर में आक्रोशित ग्रामीणों को समझाते पुलिस कर्मी। - फोटो : Sirsa
ओढां। भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटों ने लोगों को परेशान कर दिया है। वीरवार को गांव नुहियांवाली में अघोषित विद्युत कटों से आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव के बिजली घर का घेराव करते हुए विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना के बाद ओढां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाते हुए अधिकारियों से बातचीत करवाई। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीण घरों को लौट गए। ग्रामीणों ने कहा कि अगर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें मजबूरन निगम के खिलाफ धरना शुरू करना पड़ेगा।
विज्ञापन

ग्रामीण बलविंदर यादव, विजय कुमार, महावीर, राजकुमार, राजेंद्र कुमार, डिप्टी सिंह ने बताया कि उनके गांव में 400 केवी का बिजली घर है। उन्हें 24 घंटे आपूर्ति मिलती है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से अघोषित कट लगाए जा रहे हैं। जिसके चलते इस भीषण गर्मी में उनका जीना मुहाल हो गया है। उन्होंने बताया कि निगम ने वीरवार को सुबह 11 से दोपहर करीब 3 बजे तक लंबा कट लगाया। वे जब कट बारे कर्मचारियों से पूछते हैं तो वे न ही तो ढंग से जवाब देते और ये कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं कि लाइनमैन से बात करो या जेई ने परमिट लिया हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने पर्याप्त विद्युत व्यवस्था के लिए बिजली घर को जमीन दी थी, लेकिन फिर भी उन्हें पर्याप्त मात्रा में बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही। वहीं ग्रामीणों द्वारा बिजली घर का घेराव करने की सूचना के बाद अंदर बैठे कर्मचारियों ने गेट पर बैठे सिक्योरिटी गार्ड को किसी को भी अंदर न आने देने की बात कही। जिसके बाद ग्रामीण काफी देर तक गेट पर बैठे नारेबाजी करते रहे।
विज्ञापन

धरने की सूचना पर पहुंची पुलिस, ग्रामीणों ने दी चेतावनी
सूचना के बाद ओढां थाने से एसआई कर्ण सिंह पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बिजली घर का गेट खुलवाते हुए ग्रामीणों को अंदर बुलाकर अधिकारियों से बातचीत की। ग्रामीणों ने कहा कि अगर व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो वे बिजली घर के सामने टेंट लगाकर धरना शुरू कर देंगे। जेई पवित कुमार ने ग्रामीणों को समझाया कि उनकी तरफ से कोई कट नहीं लगाए जाते। पीछे से अधिकारियों के मैसेज पर उन्हें मजबूरन कट लगाना पड़ता है। ग्रामीणों ने जेई की एक न सुनते हुए उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अड़े ग्रामीण तो एक्सईएन ने भी सुनी समस्या
एक्सईएन चिंतन शेरगिल भी मौके पर पहुंची। उन्होंने ग्रामीणों को समझाते हुए कहा कि खेदड़ प्लांट से तकनीकी दिक्कत आने के चलते अधिकारियों के आदेश पर कट लगाने पड़ते हैं। भविष्य में बेवजह कट न लगाने पड़े इसका ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed