फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Villagers facing water crisis announced to oppose the Chief Minister

Sirsa News: जलसंकट झेल रहे ग्रामीणों ने किया मुख्यमंत्री का विरोध करने का एलान

Sat, 09 Sep 2023 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 09 Sep 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Villagers facing water crisis announced to oppose the Chief Minister
पीने के पानी के लिए प्रर्दशन करते हुए ग्रामीण। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऐलनाबाद। पेयजल व सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिलने से गांव कर्मशाना में ग्रामीण चार दिनों से धरने पर बैठे हैं। ग्रामीणों ने 11 सितंबर को गावों में सरकार के नुमाइंदों व नेताओं को प्रवेश नहीं देने और 17 सितंबर को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सिरसा दौरे का विरोध करने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि मुख्यमंत्री की साइकिल यात्रा में ग्रामीण अपना रजिस्ट्रेशन करवाकर भाग लेंगे और विरोध जताएंगे।

ग्रामीण चेतराम, नरसी सिहाग, बलवीर, राजू, युवा किसान कुलदीप मुंदलिया, मोटू राम, बुदराम, गोकरण, रोहताश ने बताया कि राजस्थान की सीमा से लगते ऐलनाबाद के पांच गांवों में पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही है। उन्होंने बताया कि कर्मशाना गांव में ही प्रतिदिन 15 से 20 टैंकर पानी पैसे खर्च कर मंगवाया जाता है। प्रति टैंकर 1000 से लेकर 1500 रुपये का खर्च आ रहा है। पानी की मांग को लेकर वे धरना दे रहे हैं, लेकिन पिछले चार दिनों में कोई अधिकारी उनसे मिलने के लिए नहीं आया है। सरकार का यही नकारात्मक रवैया रहा तो मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान विरोध करेंगे। जब तक मांग नहीं मानी जाती है, उनका धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed