फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Villagers complained about garbage disposal plant in Samadhan Camp, Deputy Commissioner ordered inspection

Sirsa News: समाधान शिविर में ग्रामीणों ने की कचरा निस्तारण प्लांट की शिकायत, उपायुक्त ने निरीक्षण के दिए आदेश

Wed, 26 Jun 2024 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 26 Jun 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Villagers complained about garbage disposal plant in Samadhan Camp, Deputy Commissioner ordered inspection
बकरियांवाली प्लांट में ग्रामीणों के सा​थ कचरे का निरीक्षण करते डीआरडीओ सुभाष चंद्र।
सिरसा। गांव बकरियांवाली में कचरा निस्तारण प्लांट को लेकर लंबे समय से चला आ रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्लांट के आसपास जिन किसानों की जमीन है, वह अव्यवस्थाओं को लेकर शिकायतें कर रहे हैं। मंगलवार को भी किसान सुभाष चंद्र व अन्य ग्रामीण उपायुक्त आरके सिंह के समक्ष अपनी पांच शिकायतें लेकर पेश हुए। उपायुक्त ने तुरंत प्रभाव से डीआरडीओ व अन्य अधिकारियों की ड्यूटी लगाकर मौका निरीक्षण करने के आदेश दिए। जिसके बाद अधिकारियों की टीम बकरियांवाली प्लांट पहुंची और निरीक्षण किया। शाम के समय निरीक्षण करने के लिए पहुंची टीम बुधवार को उपायुक्त आरके सिंह को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
विज्ञापन

बता दें कि उपायुक्त के आदेशों पर डीआरडीओ सुभाष चंद्र की अगुवाई में दो अन्य अधिकारियों की टीम शाम के समय गांव बकरियांवाली के कचरा निस्तारण प्लांट पहुंची। इस दौरान अधिकारियों पर आरोप लगाने वाले किसान व उनके साथियों को मौके पर बुलाया। डीआरडीओ व अन्य अधिकारियों ने पूरे कचरा प्लांट और आसपास के खेतों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों और ग्रामीणों से बातचीत की। दोनों से मौजूदा व्यवस्था के बारे में जाना। ताकि वह अपनी रिपोर्ट बनाकर बुधवार को उपायुक्त आरके सिंह के समक्ष प्रस्तुत कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
यह लगाए है ग्रामीणों ने आरोप
1. बकरियांवाली प्लांट से निकले वाले वेस्ट से जैविक खाद बनाने के लिए लाखों रुपये के केंचुआ पालन के लिए शेड लगाए गए थे। वजनदार लोहे के जाल लगाए गए थे। अधिकारियों ने ठेकेदार से मिलीभगत कर लाखों रुपये का सामान बेच दिया।

2. प्लांट में लगाए गए पेड़ आंधी में टूट गए थे। करीबन 125 क्विंटल लकड़ी उनकी थी। अधिकारियों ने ठेकेदार के साथ मिलकर सारी लकड़ियां खुर्दबुर्द कर दी। इनमें कीकर, शीशम, पहाड़ी नीम की लकड़ी शामिल थी।
3. प्लांट में लगाया गया सफाई कर्मचारी और एजेंसी का कारिंदा जो उनके गांव का ही है। गैर कानूनी हरकतें करता है।


टीम ने किस प्रकार का निरीक्षण किया है, इस संबंध में कोई जानकारी मुझे नहीं है। अगर निरीक्षण हुआ है तो इसकी जानकारी ली जाएगी।
प्रवीण शर्मा, जेई व प्लांट इंचार्ज। नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed