{"_id":"67d1d38eddce61e3fb0c6ba9","slug":"villagers-are-cleaning-the-water-tank-on-their-own-level-sirsa-news-c-128-1-svns1027-134615-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: ग्रामीण अपने स्तर पर कर रहे जलघर की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: ग्रामीण अपने स्तर पर कर रहे जलघर की सफाई
विज्ञापन
जलघर के अंदर ट्रेक्टर लगाकर सफाई करवाते हुए ग्रामीण।
रोड़ी। गांव फग्गु के जलघर में पानी की लीकेज, सफाई न होने जैसी समस्याओं को लेकर ग्रामीणों की ओर से पिछले कई दिनों से प्रशासन से समस्या के समाधान की गुहार लगाई जा रही थी। विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों को कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद ग्रामीण ने स्वयं जलघर की सफाई का जिम्मा उठाया है। ग्रामीणों ने जलघर की टंकियों की सफाई का कार्य शुरू कर दिया।
वहीं ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों पर तंज कसते हुए कहा कि विभागीय अधिकारी सिर्फ बहाने बनाना जानते हैं। सफाई को लेकर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। दो दिन पहले जन स्वास्थ्य विभाग के जेई व एसडीओ ने सफाई करवाने, लीकेज रोकने व मम्मड़ नहर में लगे मोगे को दुरूस्त करवाने का वादा किया था। आज तक विभागीय अधिकारी अपने वादे पर खरा नहीं उतरे हैं। यहां तक कि विभागीय अधिकारियों के कहे मुताबिक तीन दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक मनरेगा ने सफाई का कार्य शुरू नहीं करवाया।
मौके पर पहुंचे जेई
जलघर में पहुंचे जन स्वास्थ्य विभाग के जेई नरेंद्र कुमार भांबू ने ग्रामीणों को समझाते हुए कहा कि हमने इन तीनों डिग्गियों की सफाई व मरम्मत करवाने के लिए प्रपोजल भेजा हुआ है। फिर भी ग्रामीण अपने स्तर पर इन डिग्गियों की सफाई करवाना चाहते हैं, तो हमारा पूर्ण सहयोग रहेगा। हम ग्रामीणों को ट्रैक्टर चलने के लिए डीजल का खर्चा भी देंगे और जल्द ही नहरी विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर मोगे का पक्का प्रबंध करने की कोशिश करेंगे। इस मौके पर दिलप्रीत सिंह, पंच गुरलाल सिंह, गुरविंदर सिंह, आकाशदीप सिंह, जश्नदीप सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।