फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Village secretaries have not received salary for seven months, demand letter given to BDPO

Sirsa News: ग्राम सचिवों को सात माह से नहीं मिला वेतन, बीडीपीओ को दिया मांग पत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Village secretaries have not received salary for seven months, demand letter given to BDPO
ओढां। बीडीपीओ कार्यालय में रोष व्यक्त करते ग्राम सचिव। संवाद
ओढां। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में कार्यरत ग्राम सचिवों को पिछले सात माह से वेतन नहीं मिला है। इस समस्या के समाधान के लिए सभी ग्राम सचिवों ने बैठक कर रोष व्यक्त करते हुए बीडीपीओ को मांग पत्र दिया है।
विज्ञापन

ग्राम सचिव सोनू, साहिल, सौरभ, कृश्णलाल, जयपाल, क्लर्क गौरव कुमार, मोनिका व राधेश्याम आदि ने बताया कि वे बीडीपीओ कार्यालय में कार्यरत हैं। उन्हें पिछले करीब 7 माह से वेतन नहीं मिला, जिसके चलते उनके घरों में आर्थिक संकट छा गया है। उन्होंने कहा कि वेतन न मिलने के चलते वे किश्तें भी समय पर नहीं भर पा रहे।
विज्ञापन

उनके लिए घर का खर्च चलाना भी मुश्किल साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकांश कर्मचारियों ने वेतन के भरोसे बैंकों से निजी लोन ले रखे हैं। जिनकी समय पर किश्त की अदायगी नहीं हो पा रही। इसके चलते उनके खातों का क्रेडिट स्कोर भी खराब हो रहा है। बैंकों की ओर से उन्हें डिफाल्टर घोषित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने बताया कि जब वे कार्य कर रहे हैं तो उन्हें वेतन तो मिलना चाहिए, लेकिन वे पिछले करीब 7 माह से वेतन के अभाव में मानसिक रूप से परेशान होकर रह गए हैं। बच्चों की पढ़ाई से संबंधित कार्य भी बाधित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उन्होंने उच्चाधिकारियों को कई बार अवगत करवाया, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। कर्मचारियों ने बीडीपीओ को मांग पत्र सौंपते हुए कहा कि उनकी समस्या का शीघ्र समाधान करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed