{"_id":"6748aa3f330f027a7d099aaf","slug":"vij-will-reach-sirsa-today-employees-are-busy-in-cleaning-the-bus-stand-sirsa-news-c-128-1-slko1008-129265-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: आज सिरसा पहुंचेंगे विज, बस स्टैंड को चमकाने में जुटे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: आज सिरसा पहुंचेंगे विज, बस स्टैंड को चमकाने में जुटे कर्मचारी
Thu, 28 Nov 2024 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 28 Nov 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
बस स्टैंड पर रंगरोगन करते हुए कर्मी।
सिरसा। बिजली, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज 29 नवंबर को सिरसा पहुंचेंगे। वे पंचायत भवन में दोपहर 12 बजे जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में लोगों के शिकायतों की सुनवाई करेंगे। इस बैठक में 16 नई व 5 पुरानी शिकायतों पर सुनवाई की जाएगी।
मंत्री के दौरे के चलते रोडवेज और बिजली निगम अधिकारी अलर्ट दिखाई दिए। इसके साथ ही पूरा दिन अधिकारियों की बैठकों का दौर चलता रहा। बस स्टैंड पर साफ सफाई के साथ ही बसों में चैकिंग करने की प्रक्रिया टीमों ने तेज कर दी है। वहीं बिजली निगम के अधिकारी व कर्मचारी शिकायतों का निपटारा करने के साथ ही ट्रांसफार्मरों और तारों की मरम्मत करने, बिजली के तारों के साथ लगती पेड़ों की टहानियाें की छटाई करने में जुटे हुए हैं। शहर के हिसार रोड, बरनाला रोड, डबवाली रोड, लघु सचिवालय के आसपास व अन्य जगह पर बिजली निगम की कई टीमें लाइनों में सुधार करने में जुटी हुई हैं।
निगम की टीम ने की 60 लाख की रिकवरी
बिजली निगम की टीमें तेजी से रिकवरी करने का कार्य भी कर रही हैं। बीते दिनों निगम की टीम ने 50 से अधिक बिजली के कनेक्शन काटकर करीब 60 लाख की रिकवरी भी की थी। अब उपभोक्ता भी अपना बिजली बिल जमा करवाने के लिए कार्यालय में पहुंच रहे हैं। टीमें अब लगातार चैकिंग करने के लिए सर्च अभियान में जुटी हुई हैं ताकि निगम संबंधित कोई भी शिकायत मंत्री के समक्ष न पहुंचे।
विज्ञापन
बस स्टैंड के बाहर तैनात किए पुलिस के जवान
रोडवेज की तरफ से पत्र लिखने के बाद नगर परिषद ने बस स्टैंड के सामने से अतिक्रमण हटवाया गया। इसके बाद यहां पर तीन जवानों को तैनात किया गया है। बस स्टैंड के बाहर खड़े होने वाले वाहनों, ई रिक्शा को लाइन में लगाने व यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जवान यहां पर तैनात है। हालांकि बस स्टैंड के बाहर दोनों तरफ काफी संख्या में ई रिक्शा खड़े होते हैं जोकि यात्रियों को सवार करवाने के लिए यहां पर जाम की स्थिति बना देते हैं।
बस स्टैंड पर साफ-सफाई सहित अन्य हर प्रकार की व्यवस्था भी दुरुस्त है। रोडवेज की तीन फ्लाइंग की टीमें लगातार चैकिंग अभियान चला रही है।
- सुधीर कुमार, यातायात प्रबंधक, सिरसा।