फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Vigilance Bureau sent a reminder, sought the records of the Director General of Health

विजिलेंस ब्यूरो ने रिमाइंडर भेजकर मांगा स्वास्थ्य महानिदेशक की संपत्ति का रिकॉर्ड

Sun, 21 Feb 2021 10:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Vigilance Bureau sent a reminder, sought the records of the Director General of Health
स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक सूरजभान कंबोज के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो को आय से अधिक संपत्ति की शिकायत की जांच करने के लिए संपत्ति का रिकॉर्ड अभी नहीं मिला। विजिलेंस ने जिला नगर आयुक्त को 11 फरवरी को रिमाइंडर भेजकर जिले की सभी नगर पालिका व नगर परिषदों से स्वास्थ्य महानिदेशक के परिवार की संपत्ति का रिकॉर्ड उपलब्ध करवाने के लिए पत्र भेजा है। जिस पर नगर आयुक्त ने सभी सिरसा, डबवाली, कालांवाली, रानियां व ऐलनाबाद नगर पालिका के ईओ को पत्र भेजकर रिकार्ड उपलब्ध करवाने के लिए लिखा है। विजिलेंस ब्यूरो आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर स्वास्थ्य महानिदेशक की संपत्ति का रिकॉर्ड जांच रहा है। स्वास्थ्य महानिदेशक जल्द ही रिटायर होने वाले हैं।
विज्ञापन

ये मांगा है रिकार्ड
स्वास्थ्य महानिदेशक की पिछले 28 सालों की संपत्ति का रिकॉर्ड स्टेट विजिलेंस ने जुटाना शुरू कर दिया है। स्टेट विजिलेंस विभाग ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर जिले में 31 मार्च 1993 से लेकर 9 जनवरी 2021 तक किसी मकान, प्लॉट, जमीन को बेचने या खरीदने की जानकारी मांगी है। विजिलेंस ने नगर आयुक्त सिरसा को पत्र में लिखा है कि यदि इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक सूरजभान कंबोज उनकी पत्नी प्रमिला कंबोज उनके बेटे, बेटी व माता के नाम कोई संपत्ति खरीदी गई हो या बेची गई हो तो उसका रिकॉर्ड उपलब्ध करवाया जाए। बता दें कि राज्य चौकसी ब्यूरो स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक सूरजभान कंबोज के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले की जांच कर कर रहा है। स्वास्थ्य महानिदेशक सूरजभान कंबोज काफी लंबे समय तक सिरसा में भी सीएमओ के पद पर रह चुके हैं साथ ही वे हुड्डा सेक्टर 19 में रहते हैं इसलिए विजिलेंस ने पिछले 28 सालों में जिले में उनकी किसी संपत्ति की खरीद, बैच का रिकॉर्ड मांगा है।
विज्ञापन

कोट्स
रिकार्ड मांगा हुआ है। मामले की जांच जारी है।
- अनिल सोढी, विजिलेंस इंस्पेक्टर सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed