{"_id":"6744c9f68fd3a42ea801ab18","slug":"video-of-rat-roaming-in-icu-of-civil-hospital-goes-viral-sirsa-news-c-128-1-slko1008-129106-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: नागरिक अस्पताल के आईसीयू में चूहा घूमने का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: नागरिक अस्पताल के आईसीयू में चूहा घूमने का वीडियो वायरल
Tue, 26 Nov 2024 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 26 Nov 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल के आईसीयू में घूमता चूहा। स्रोत : वीडियो ग्रेब
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिला नागरिक अस्पताल में सोमवार को आईसीयू विभाग में चूहे के घूमने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने इमरजेंसी के कर्मचारियों और इंचार्ज को निर्देश दिए कि वह इमरजेंसी में सफाई का पूरा ध्यान रखें। भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं दोबारा न हो।
जानकारी के अनुसार जिले के गांव नथोर से आए मरीज के परिजन सुरेंद्र कुमार ने स्टाफ पर लापरवाही और आईसीयू में तैनात स्टाफ पर गलत व्यवहार करने पर आरोप लगाए थे। बता दें कि नागरिक अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ. महेंद्र भादू ने बताया कि वीडियो के संज्ञान में आने पर वीडियो की पुष्टि को लेकर तुरंत आरएमओ डॉ. दहिया की ड्यूटी लगाई गई थी। जांच के दौरान आईसीयू में ऐसा कुछ नहीं मिला है। हो सकता है कि आईसीयू में कुछ समय के लिए दरवाजा खुला रहने के दौरान चूहा अंदर चला गया होगा। अभी ऐसा कुछ नहीं है। वहीं, नागरिक अस्पताल में स्टाफ पर लगे आरोपों पर सीएमओ ने बताया कि अगर ऐसा कोई मामला है तो उस पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। ताकि मरीजों को इलाज के दौरान कोई समस्या न आए।