फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   varsha returned home after defeating corona

कोरोना को हरा 19 दिन बाद घर लौटी वर्षा, मां को स्वस्थ देख लिपट गए बच्चे

Thu, 16 Apr 2020 10:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
varsha returned home after defeating corona
परिवार के साथ वर्षा। - फोटो : Sirsa
वीरवार को शहर की बंसल कॉलोनी निवासी वर्षा कोरोना से हराकर अपने घर वापस आ गई। महिला को लेकर सिविल अस्पताल की एंबुलेंस जैसे ही साढ़े पांच बजे सिरसा पहुंची तो कॉलोनी के बाहर गली पर एसडीएम जयवीर यादव और पूर्व शिक्षा मंत्री जगदीश नेहरा ने उनका स्वागत किया। एसडीएम ने उन्हें ठीक होने पर बधाई दी और क्वारंटीन का पालन करने के लिए कहा। इसके बाद महिला घर पहुंच गई। महिला के घर पर पहुंचते ही दोनों बच्चों आठ साल के तारुष और पांच साल की अनाया ने उनका स्वागत किया। दोनों बच्चे अपने मां को स्वस्थ देखकर उनसे लिपट गए। गेट पर खड़े ससुर आर पी मक्कड़ भी अपनी बहू को स्वस्थ देखकर परमात्मा का शुक्र अदा किया। वर्षा अपने पति अमित मक्कड़ से मिली और इसके बाद दोनों बच्चे अपनी मां के साथ बातों में मशगूल हो गए। महिला के पड़ोसी अरुण मेहता और सरोज मेहता ने भी उनका हाल चाल पूछा और उन्हें शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

वर्षा ने वीरवार को रात को प्रथम तल पर रहने वाले अपनी सास आदर्श बाला और ससुर आर के मक्कड़ के साथ खाना खाया। सुसर आरपी मक्कड़ ने बताया कि बहू वर्षा ने घर आने के बाद रात को उसकी पसंद का खाने के बारे में पूछा तो उसने कहा कि वह आलू मटर खाना चाहती है। क्योंकि पीजीआई में मिलने वाला खाना इतना अच्छा नहीं था। तब ससुर ने कहा कि बुरा वक्त था बेटा कट गया। तभी उनकी पत्नी आदर्श बाला ने उसकी पसंदीदा की सब्जी बनाने की बात कही। तब वर्षा ने आलू मटर की इच्छा जताई। रात करीब साढ़े सात बजे वर्षा ने अपने पति, सास ससुर और दोनों बच्चों के साथ प्रथम तल पर खाना खाया।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ के एक पुलिसवाले का अहसान मंद रहेंगे पूरी जिंदगी
ससुर आरपी मक्कड़ ने बताया कि बहू ने बताया कि पीजीआई में जो खाना मिलता था, वह ठीक ठाक था। तब हमें हमारा एक परिचित पुलिस का सिपाही मिल गया। वह बहादुरगढ़ से रोहतक ड्यूटी पर आता था। वह हमें मिला तो उसने अपने घर से बहू के लिए खाना लेकर आने की इच्छा जताई। तब वह रोहतक ड्यूटी पर आते हुए अपने साथ खाना लेकर आता। वर्षा को जिस चीज की भी जरूरत होती वह बहादुरगढ़ से लेकर आ जाता। उस भले इंसान का हम पूरी जिंदगी अहसान मंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 अप्रैल को पहुंचे थे बच्चे
बतां दे कि 30 मार्च को महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। महिला को पीजीआई रोहतक में आइसोलेट किया गया। दोनों बच्चों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। दोनों बच्चों भी स्वस्थ होकर 14 अप्रैल को घर पहुंच गए। उसी दिन बाकी परिवार के सदस्य भी होम क्वारंटीन कर दिए गए थे।
महिला को लाने के लिए एंबुलेंस भेजी गई थी। महिला घर पर आ गई है और पूरे परिवार के साथ है।
-डॉ. सुरेंद्र नैन, सीएमओ, सिविल अस्पताल सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed