फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   vandalism in csc

Sirsa News: कालांवाली में हूटर बजाने पर सीएससी में हुई तोड़-फोड़

Mon, 09 Mar 2026 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 09 Mar 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
vandalism in csc
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कालांवाली। कालांवाली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने एक सीएससी सेंटर पर हूटर बजाने को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद में गाड़ी संचालक ने एक सीएससी सेंटर में तोड़-फोड़ कर दी। घटना के बाद सीएससी संचालक ने कालांवाली पुलिस को शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने और नुकसान की भरपाई करवाने की मांग की है।

पीड़ित सीएचसी सेंटर संचालक सोनू निवासी गांव लक्कड़वाली ने बताया कि वह कालांवाली में रिद्धि-सिद्धि कम्पयूटर्स के नाम से सीएससी चलाता है। सोमवार शाम को उसकी दुकान के आगे एक पंजाब रजिस्टर्ड गाड़ी आई और उसने लगातार हूटर सायरन बजाया। जब ज्यादा हूटर बजाने पर उसे दुकान पर कार्य करना मुश्किल हो गया। तब उसने डायल 112 पर काॅल करके पुलिस को बुलाया।
विज्ञापन

इस दौरान डायल 112 की टीम और राइटर टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर गाड़ी की जांच की और हूटर पाए जाने पर गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया। इस पर आक्रोशित दलजीत सिंह ने पुलिस की मौजूदगी में ही उसकी दुकान में तोड़-फोड़ की। दुकान पर हुई तोड़-फोड़ में एलसीडी, प्रिंटर्स टूटने से हजारों रूपये का नुकसान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस संबंध में कालांवाली पुलिस थाना प्रभारी सुनील सोढ़ी ने बताया कि पुलिस के पास शिकायत आई है। दोनों पक्षों को थाने में बुला रखा है। जल्द ही मामला सुलझा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed