Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   van mandal office inaugurated

Sirsa News: सिरसा वन मंडल के नवनिर्मित कार्यालय का हुआ उद्घाटन

Tue, 24 Nov 2026 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 24 Nov 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
van mandal office inaugurated
प्रधान मुख्य वन संरक्षक डॉ. के.सी. मीणा ने किया शुभारंभ
विज्ञापन

अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पौधों के संरक्षण का किया आह्वान

फोटो -- 24

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सिरसा वन मंडल में मंगलवार को नवनिर्मित वन कार्यालय का उद्घाटन किया गया। हरियाणा के प्रधान मुख्य वन संरक्षक डॉ. केसी मीणा ने मुख्य अतिथि के रूप में इसका शुभारंभ किया। उन्होंने शिलापट का अनावरण कर कार्यालय की शुरुआत की।
इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में आईएफएस सुरक्षा-2 गुरुग्राम सुभाष यादव और वन संरक्षक पश्चिमी परिमंडल हिसार आर. आनंद विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

वन मंडल अधिकारी पुष्कर कुमार और सतीश कुमार सहित कई अन्य अधिकारियों ने भी इसमें भाग लिया। डॉ. मीणा ने अपने संबोधन में पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र बढ़ाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह केवल वन विभाग की नहीं बल्कि समाज के हर व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है। पौधरोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों और मौजूदा पेड़ों का संरक्षण भी बहुत जरूरी है।

जनभागीदारी का किया आह्वान
डॉ. मीणा ने प्राकृतिक संसाधनों को बचाने को समय की आवश्यकता बताया। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही बेहतर और स्थायी परिणाम मिल सकते हैं। प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। उन्हें अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए आगे आना चाहिए। सिरसा वन मंडल अधिकारी सतीश कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed