फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   vackf board protest

सैकड़ों वक्फ किरायेदारों ने निकाला रोष मार्च, ज्ञापन

Wed, 13 Jan 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला/सिरसा Updated Wed, 13 Jan 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
vackf board protest

विज्ञापन
 हरियाणा वक्फ बोर्ड ने प्रॉपर्टीज लीज ला एंड 2013-14 के विरोध में मंगलवार को रोष प्रदर्शन किया। बोर्ड ने कहा कि हमने अपना जीवन यहां गुजार दिया। लेकिन अब प्रशासन हमें कानून की आड़ में इस जगह से हटा रही है। जो कि सरासर गलत है। वक्फ लैंड होल्डर्स एसोसिएशन के बैनर तले सैकड़ों किरायेदारों ने रोष मार्च में हिस्सा लिया। और बाद में लघु सचिवालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।



 एसोसिएशन के प्रधान संदीप मल्होत्रा व हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के जिला प्रधान हीरा लाल शर्मा ने सुभाष चौक पर प्रदर्शनकारियों से कहा कि इस कानून से सभी वक्फ किरायेदार उजड़ जाएंगे, उनकी रोज रोटी पर संकट पैदा हो जाएगा। इसलिए सरकार को चाहिए कि ऐसे काले कानून को जल्द से जल्द वापस लें। उन्होंने मांग किया कि किरायेदारों को उनका मालिकाना हक प्रदान किया जाए, ताकि लाखों परिवार प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड के इस नियम से प्रदेश के लाखों परिवार प्रभावित होंगे, जो पिछले 90 वर्षों से वक्फ बोर्ड के किरायेदार है और वे वक्फ बोर्ड को नियमित किराया भी दे रहे हैं।
विज्ञापन


बोले, कोर्ट ने भी नए नियम नए लोगों पर लागू होने का दिया आदेश
किरायेदारों ने कहा कि उच्च न्यायालय ने अपने एक नियम में स्पष्ट किया है कि जब भी कोई कानून बनता है, तो वह नए लोगों पर लागू होता है, न कि पुराने लोगों पर। एसडीएम परमजीत चहल ने उन्हें विश्वास दिलाया है कि उनका ज्ञापन मुख्यमंत्री तक पहुंचा दिया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में वक्फ लैंड होल्डर्स एसोसिएशन सिरसा के महासचिव जगदीश दाबड़ा, रोशन लाल गोयल, सतपाल सेठी, डॉ. मंगत राय गगनेजा, जय प्रकाश भोलूसरिया, केदार पाहवा, सोहन लाल चुघ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed