फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Vaccination will be done by setting up camps in 50 big villages of the district under special campaign

जिले के 50 बड़े गांवों में विशेष अभियान के तहत कैंप लगाकर किया जाएगा टीकाकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Vaccination will be done by setting up camps in 50 big villages of the district under special campaign
टीकाकरण करतीं स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : Sirsa
सिरसा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड-19 वैक्सीनेशन का संपूर्ण लक्ष्य प्राप्त करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। विभाग द्वारा जिले के 50 बड़े गांवों चयन किया गया है, इन गांवों में 13 व 14 सितंबर को विशेष शिविर लगाए जाएंगे। उपायुक्त अनीश यादव ने चयनित गांवों के पात्र व्यक्तियों से आह्वान किया है कि वे इन विशेष शिविरों में पहुंच कर कोरोना रोधी दवा की डोज अवश्य लें। संक्रमण से बचाव की दिशा में वैक्सीनेशन बेहद कारगर कदम है, इसलिए वैक्सीनेशन करवाने से बचे नहीं बल्कि इसके लिए बढ़चढ कर आगे आएं।
विज्ञापन

इन गांवों में लगाए जाएंगे विशेष शिविर :
विभाग द्वारा गांव बप्पा, पनिहारी, नेजाडेला कलां, चौटाला, गंगा, अबूबशहर, मसीतां, रिसालिया खेड़ा, कालुआना, लोहगढ़, सक्ता खेड़ा, मल्लेकां, पोहड़कां, तलवाड़ा खुर्द में विशेष वैक्सीनेशन कैंपों का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही गांव संतनगर, ढाणी बचन सिंह, भुर्टवाला, रोड़ी, फग्गु, सुरतिया, कालांवाली, देसूमालकाना, माधोसिंघाना, कोटली, भावदीन, सिकंदरपुर, नटार, दड़बी, सुचान, जमाल, डिंग, जोधकां, नाथूसरी कलां, चाहरवाला, दड़बां कलां, ढुकड़ा, कागदाणा, बाजेकां, खुइयां मलकाना, ओढां, पन्नीवाला मोटा, करिवाला, खारियां, बणी, बालासर, चक्कां, बाइया, धोतड़, ओट्टू व झोरडनाली में विशेष वैक्सीनेशन कैंपों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed