फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Vaccination Day will be celebrated tomorrow, vaccination will be done at 25 centers

ककल मनाया जाएगा वैक्सीनेशन डे, 25 केंद्रों पर होगा टीकाकरण

Sun, 24 Jan 2021 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Vaccination Day will be celebrated tomorrow, vaccination will be done at 25 centers
स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाने के लिए अब सोमवार को स्वास्थ्य विभाग बड़े स्तर पर अभियान चलाएगा। सोमवार को जिले के 25 केंद्रों पर वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए विभाग की ओर से लिस्ट तैयार की जा चुकी है।
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार को नागरिक अस्पताल में ही 140 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई गई है। विभाग की ओर से अब तक 2556 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। विभाग की ओर से 3500 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाने का टारगेट तय किया गया है। 28 दिनों बाद इन्हीं वर्कर्स को वैक्सीन की दूसरी डोज दी जाएगी। वैक्सीनेशन करने में अभी सिरसा का स्थान टॉप चार जिलों में है।
विज्ञापन

दूसरे चरण में पुलिस और सफाई कर्मचारी होेंगे शामिल
वैक्सीनेशन के प्रथम चरण में सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई जा रही है। जिसका टारगेट पूरा होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से दूसरे चरण की प्रक्रिया में पुलिस कर्मियों और सफाई कर्मचारियों को शामिल किया जाएगा। हालांकि विभाग के द्वारा तय किए गए टारगेट में अभी एक हजार स्वास्थ्य कर्मी शेष बिना वैक्सीन लगाए रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

98.12 पर पहुंचा रिकवरी दर
जिले में शनिवार को भी कोरोना पॉजिटिव का सिर्फ एक ही नया केस सामने आया है। जिसके कारण कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 8038 हो गई है। जबकि कोरोना से मरने वालों की संख्या अब तक 116 हो चुकी है और रिकवरी रेट 98.12 फीसदी है। जिले में अब केवल 35 ही कोरोना संक्रमित हैं। जिनमें से 4 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।

कोट
सोमवार को कोरोना वैक्सीनेशन डे मनाया जाएगा। जिसके लिए विभाग की तरफ से तैयारियां पूरी कर ली गई है। 25 स्थानों पर स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों में काफी उत्साह है। जल्द ही टारगेट पूरी कर लिया जाएगा।
-डॉ. बालेश, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed