फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Urea: Distribution of 6 thousand MT in two days, remaining stock of 1200 MT

दो दिन में छह हजार एमटी का हुआ वितरण, 1200 एमटी का बचा स्टाक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Urea: Distribution of 6 thousand MT in two days, remaining stock of 1200 MT
खाद लेने के लिए अनाज मंडी स्थित इफको केंद्र के बाद किसानों की लगी भीड़। - फोटो : Sirsa
सिरसा, डिंग मंडी। जिले में लगातार लगे तीन रैक में अब तक पहुंची करीब 7200 एमटी खाद में छह हजार मिट्रिक टन खाद का वितरण किया जा चुुका है। जबकि विभाग के पास अब केवल 1200 एमटी खाद का स्टाक ही शेष बचा है, जिसे मंगलवार को वितरित किया जाएगा। वहीं मंगलवार को अब कृभको फर्जिलाइजर का रैक लगेगा, जिसके बाद गांवों में खाद का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

यूरिया खाद की किल्लत होने के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पहले किसानों को डीएपी खाद के लिए एक जगह से दूसरी जगह पर चक्कर काटने पड़े थे, लेकिन अब यूरिया की किल्लत के कारण किसानों को लंबी कतार में लगने पर मजबूर होना पड़ रहा है। बीते दो दिनों से यूरिया खाद के लिए किसान एक जगह से दूसरी जगह पर चक्कर काट रहे हैं। सुबह से शाम तक केंद्रों के बाहर किसानों की लंबी कतार लग रही हैै। जिले भर के किसानों को गांवों में खाद नहीं मिल रही तो किसान शहर में खाद लेने के लिए पहुंच रहे हैैं। अधिकारियों की ओर से अधिक से अधिक केंद्रों पर खाद का वितरण करवाया जा रहा है, लेकिन इसके बाद भी किसानों की कतार कम होने का नाम नहीं ले रही। हालांकि विभाग की ओर से दूसरे राज्यों में खाद लेकर जा रहे किसानों पर भी प्रतिबंध लगाया है, ताकि पहले जिले के किसानों को स्टाक उपलब्ध करवाया जा सके।
विज्ञापन

डिंग रोड पर भी किसानों की लगी लंबी कतार -
सोमवार को डिंग रोड के इफको केंद्र पर यूरिया की खाद पहुंचने का संदेश मिलने पर इफको केंद्र पर किसानों की लाइन लगना शुरू हो गई। वहीं, इसको केंद्र के कर्मचारी भी देर शाम तक यूरिया खाद का वितरण करते रहे तथा प्रत्येक किसान को पांच बैग दे रहे थे। इसके साथ अगर किसी किसान को यूरिया की जरूरत अधिक थी तो उनके अनुसार नैनो यूरिया भी दी गई। नैनो यूरिया को लेकर किसान भी अच्छी रुचि ले रहे थे। मौके पर मौजूद गांव बग्गुवाली से किसान बलवंत सिंह, राजविंद्र सिंह ने बताया कि नैनो यूरिया की स्प्रे करने पर अच्छा परिणाम मिल रहा है। वहीं, किसानों का कहना है कि गेहूं में पीलापन आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद वितरण के लिए अलग-अलग केंद्र बनाए गए हैं। किसानों को नंबर अनुसार खाद दी जा रही है। जिले में अब तीन रैक लग चुके है। इसमें से करीब छह हजार मिट्रिक टन खाद का वितरण किया जा चुका है। जिले में अब 1200 एमटी खाद का स्टाक है। मंगलवार को शेष रहे किसानों को खाद का वितरण किया जाएगा।

- सुखदेव सिंह, क्वालिटी कंट्रोलर, कृषि विभाग सिरसा

अनाज मंडी स्थित यूरिया केंद्र पर व्यवस्थाओं की जांच करते कृषि विभाग के क्वालिटी कंट्रोल सुखदेव ?

अनाज मंडी स्थित यूरिया केंद्र पर व्यवस्थाओं की जांच करते कृषि विभाग के क्वालिटी कंट्रोल सुखदेव ?- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed