{"_id":"652976ac4b0ebc5b40011de7","slug":"uproar-over-cancellation-of-society-elections-jam-on-road-sirsa-news-c-128-1-sir1002-8087-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सोसायटी के चुनाव रद्द होने पर हंगामा, रोड पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सोसायटी के चुनाव रद्द होने पर हंगामा, रोड पर लगाया जाम
Fri, 13 Oct 2023 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 13 Oct 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
चुनावों के रद्द होने के बाद रोड जाम कर खड़े सोसाएटी सदस्य।
सिरसा। हिसार रोड स्थिति निजी संस्था में दि संत नगर कोऑपरेटिव हाउस बिल्डिंग सोसायटी सिरसा के चुनावों में शुक्रवार को हंगामा हो गया। चुनाव करवाने के लिए इंस्पेक्टर संजय व लीलूराम व अन्य सदस्यों की ड्यूटी लगाई गई थी। दोनों पक्षों में विवाद होने की सूरत में किसी सदस्य ने चुनाव अधिकारियों के साथ हाथापाई कर दी। जिसके बाद चुनावों को स्थगित कर दिया।
इससे चुनाव जीतने वाले उम्मीदवार के पक्ष के लोगों ने विरोध जताया और रोड जाम कर दिया। रोड जाम करने के बाद एक पक्ष के लोगों ने डीसी, एडीसी व एआर को मांगपत्र देकर गुप्त मतदान करवाने की मांग की। ताकि किसी प्रकार का आपसी भाईचारा खराब न हो।
सदस्य मान सिंह ने बताया कि 1982 में बनी दि संत नगर कोऑपरेटिव हाउस बिल्डिंग सोसायटी सिरसा के प्रधान पद को लेकर शुक्रवार को चुनाव करवाया गया। चुनाव में प्रधान के तौर पर पूर्व प्रधान रोहताश जांगडा ने आवेदन किया था। वहीं दूसरे पक्ष में राजकुमार पाल ने प्रधान पद की दावेदारी पेश की थी। दोनों ही प्रधान पद के दावेदार भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए है। एक सीएम विंडो के एमीनेंट पर्सन है तो एक भाजपा के पूर्वाचल प्रकोष्ठ के शहरी मंडल अध्यक्ष है। इस दौरान सोसायटी के नियमानुसार 300 से कम वोट होने की स्थिति में मौखिक तौर पर सहमति या अन्य तरीके से चुनाव करवाए जाते है।
विज्ञापन
बता दें कि चुनाव के लिए सोसायटी के 276 मेंबर है और 190 ही चुनाव के लिए पहुंचे थे। इन सभी के आधार कार्ड और सोसायटी कार्ड की जांच की गई । जिसके बाद चुनावों की आगामी प्रक्रिया शुरू की गई। इस दौरान अधिकारियों ने बैलेट पेपर से चुनाव करवाने से इन्कार कर दिया, क्योंकि वह नियमानुसार नहीं था। ऐसे में अधिकतर लोगों ने गुप्त मतदान की मांग की। इस पर अधिकारियों ने वोटिंग करवाई। इस दौरान ओपन वोटिंग के पक्ष में 40 सदस्य व गुप्त मतदान के पक्ष में 150 सदस्य थे। इसी दौरान किसी ने गुस्से में चुनाव अधिकारियों पर हमला कर दिया। उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी। विवाद बढ़ने की सूरत में भारी पुलिसबल मौके पर पहुंच गया। जिसके बाद चुनाव अधिकारियों ने चुनावों को स्थगित कर दिया और पुन: चुनाव करवाने की बात कह कर चले गए। वहीं दूसरे पक्ष ने इस बात से नाराज होकर रोड जाम कर दिया और बाद में डीसी, एडीसी व एआर से मुलाकात की। उन्हें निष्पक्ष व गुप्त तरीके से चुनाव करवाने की मांग की।
अब तक सर्वसम्मति से चुनाव हुए
सदस्यों ने बताया कि 1982 में दि संत नगर कोऑपरेटिव हाउस बिल्डिंग सोसायटी बनी थी। 45 वर्षों से चुनाव नहीं हुआ था। क्योंकि वोट संख्या कम थी। इस बार चुनाव करवाने सदस्यों ने मांग की थी। जिसके बाद चुनाव प्रक्रिया अपनाई गई। वर्तमान प्रधान रोहताश जांगडा है जो सीएम विंडो के एमीनेंट पर्सन हैं।