फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   upload a helth checkup report to apply to online pass

ऑनलाइन पास बनवाने के लिए स्वास्थ्य जांच की रिपोर्ट करवानी होगी अपलोड

Tue, 05 May 2020 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
upload a helth checkup report to apply to online pass
स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने जिले में आए प्रवासियों को घर भेजने की तैयारी कर ली है। प्रशासन ने एक वेबसाइट जारी की है, जिसमें प्रवासी अपना पंजीकरण कर पास प्राप्त कर सकता है। वहीं उसे वह पास तभी जारी किया जाएगा जब उसका मेडिकल होगा और उसकी रिपोर्ट उसके साथ अपलोड करनी पड़ेेगी, तभी उसका पास जारी किया जाएगा। लोगों का स्वास्थ्य जांचने के लिए स्वास्थ्य विभाग की 10 टीमें शहीद भगत सिंह स्टेडियम में लगा दी गई है। वहीं नांदेड़ से आए 18 लोगों के सैंपल मंगलवार को सात दिन बीतने के बाद दोबारा भेजे गए।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने एक वेबसाइट जारी की है, जिसमें जो लोग अन्य राज्यों से आए हैं उनको पास जारी किया जा रहा है। इसके लिए लोगों को पहले अपने स्वास्थ्य की जांच करनी पड़ेगी, जिसकी रिपोर्ट उन्हें वेबसाइट पर डालनी पड़ेगी। उसी के आधार पर लोगों को अन्य राज्यों में जाने का पास जारी किया जाएगा। जानकारी के अनुसार डिंग क्षेत्र में करीब 80 लोग हैं जो बिहार से आए हुए हैं और अपने घर पर वापस जाना चाह रहे हैं। जिनका पहले स्वास्थ्य जांचा जाएगा उसी के बाद उन्हें घर पर भेजा जाएगा। वहीं कश्मीर से आए प्रवासी लोग भी सिरसा से लॉकडाउन के कारण बाहर नहीं जा पा रहे हैं। सिरसा में करीब 19 लोग हैं जो कश्मीर से व्यापार करने आए थे और यहीं पर रुके हुए हैं। जिनमें चार महिलाएं, एक बच्चा तथा 15 पुरुष हैं। मंगलवार को सभी लोग स्वास्थ्य की जांच करवाने सिविल अस्पताल में पहुंचे हुए थे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की 10 टीमें जांच में जुटी
मंगलवार दोपहर को करीब 10 टीमें लोगों के स्वास्थ्य की जांच के लिए भगत सिंह स्टेडियम में भेजी गई। जहां एक स्वास्थ्य जांच के बाद अधिकारी उसको जांच कर फाइनल करेगा, उसके बाद ही पास मान्य होगा। जिसे उसको वेबसाइट पर पास के लिए आवेदन में देना होगा। स्वास्थ्य जांच के बाद ही उक्त व्यक्ति को पास जारी किया जाएगा। अगर कोई व्यक्ति बिना स्वास्थ्य जांच के पास के लिए आवेदन करता तो उसका पास रद्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नांदेड़ से आए लोगों के दोबारा भेजे गए सैंपल
बीते 28 अप्रैल को नांदेड़ से आए कुल 18 श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल भेजे थे, जिसमें दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वहीं अन्य लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। स्वास्थ्य विभाग ने दो लोगों को आइसोलेट कर बाकी अन्य लोगों को डबवाली में क्वारंटीन कर दिया था। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने सभी 18 लोगों के सैंपल जांच के लिए दोबारा लैब में भेजे हैं। नियमानुसार सात दिन बाद मरीजों के सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे जाते हैं।

पास लेने के लिए पहले स्वास्थ्य विभाग से जांच करवानी जरूरी है। उसके बाद ही उसको पास जारी किया जाएगा। नांदेड़ से आए 18 श्रद्धालुओं की रिपोर्ट पुन: जांच के लिए लैब में भेजी गई है।
-डॉ. सुरेंद्र नैन, सीएमओ, सिविल अस्पताल सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed