फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   University students showed their strength in 12 competitions in talent search competition

प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने 12 स्पर्धाओं में दिखाया दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
University students showed their strength in 12 competitions in talent search competition
प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में प्रस्तुती देती छात्रा। - फोटो : Sirsa
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका आयोजन विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम सभागार में किया गया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने 12 अलग-अलग श्रेणियों में भाग लिया। प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के दौरान विजेता विद्यार्थी आगामी दिनों में होने वाले युवा महोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

प्रतिभा खोज प्रतियोगिता मंगलवार सुबह 10 बजे ही प्रारंभ हो गई और शाम 6 बजे तक संपन्न हुआ। एक दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में कुल 250 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता के लिए एंट्री करवाई। जिसमें से 171 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने भंगड़ा, हरियाणवी नृत्य, गायन, देशभक्ति, मिमिक्री आदि श्रेणियों में भाग लिया। प्रतियोगिता में भाग लेने वालों के साथ-साथ प्रतियोगिता देखने आए विद्यार्थी भी खूब उत्साहित नजर आए। कोरोना महामारी के बाद पहली बार विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
विज्ञापन

भाषण में कुरीतियों पर किया कटाक्ष
प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में एकल भाषण प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। जिसमें विद्यार्थियों ने समाज में फैल रही कुरीतियों पर जमकर कटाक्ष किया। वहीं विद्यार्थियों ने देशभक्ति के ऊपर भी शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणवी संस्कृति का दिखा बोल बोला
प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के दौरान हरियाणवी संस्कृति का बोल बाला खूब दिखा। हरियाणवी गाने व पहनावे में छात्राओं ने सबसे ज्यादा प्रस्तुतियां दी। वहीं हरियाणवी मिक्स बॉलीवुड में भी विद्यार्थी जमकर थिरके।
युवा महोत्सव के लिए आयोजित किए जाते हैं प्रतिभा खोज प्रतियोगिता
हर साल युवा महोत्सव के लिए प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। जिसमें विजेता रहने वाले विद्यार्थी युवा महोत्सव में भाग ले पाएंगे। जिसमें युवा कल्याण निदेशालय द्वारा युवाओं को प्रतियोगिता के लिए कोरियोग्राफर उपलब्ध करवाया जाएगा। विद्यार्थी को हर प्रकार की ट्रेनिंग कोरियोग्राफर द्वारा ही दी जाएगी। निदेशालय द्वारा उन्हें युवा महोत्सव के लिए तैयार की जाएगा।
युवा महोत्सव इस बार दिसंबर माह में
इस बार युवा महोत्सव दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह में आयोजित करवाने की योजना बनाई है। युवा महोत्सव में सिरसा व फतेहाबाद कॉलेजों के प्रतिभागी भाग लेंगे। इसके लिए विश्वविद्यालय में बैठक बुलाई गई थी। जिसके बाद सभी कॉलेजों में भी प्रतिभा खोज प्रतियोगिता करवाने के निर्देश दिए गए थे। जिसको लेकर जिला के सभी कॉलेजों में भी प्रतियोगिताएं करवाई जा रही है।

इन श्रेणियों में विद्यार्थियों ने लिया भाग
प्रतियोगिता, निर्धारित समय
- भाषण प्रतियोगिता, 2 से 3 मिनट
- गायन , 2 से 3 मिनट
- नृत्य, 2 से 3 मिनट
- मोनो- अभिनय, 2 से 3 मिनट
- पेंटिंग, डेढ़ से 3 घंटे
- काव्यात्मक संगोष्ठ, 2 से 3 मिनट
- अनुकरण, 2 से 3 मिनट
- वाद्य यंत्र, 2 से 3 मिनट
- वीडियोग्राफी, डेढ से 2 घंटे
- फोटोग्राफी, डेढ से 2 घंटे
- पीपीटी, डेढ से 2 घंटे
- प्रश्नोत्तरी
प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के ये रहे परिणाम
1. भाषण प्रतियोगिता में
- पूजा, बीएड, प्रथम
- मोनिका, एमए हिंदी, द्वितीय
- चांदनी, एफएसटी, तृतीय
2. गायन प्रतियोगिता में
- साक्षी सिंह, एमए म्यूजिक, प्रथम
- सिरजीत कौर, एमएससी फिजिक्स व अमित एमए म्यूजिक, द्वितीय
- कमल दिसौदिया, अनमोल सामा, एमए म्यूजिक तृतीय
3. नृत्य प्रतियोगिता में
- साक्षी सिंह, एमए म्यूजिक, प्रथम
- लोकेश बैनीवाल, एमए अर्थशास्त्र, द्वितीय
- एकता, एमएससी बॉटनी व पूजा मोर, बीए एलएलबी तृतीय
4. मोनो एक्टिंग में
- मुकेश एमए अंग्रेजी, प्रथम
- योगेश बीए, द्वितीय
5. पेंटिंग प्रतियोगिता में
- नवजोत कौर, एमए अर्थशास्त्र, प्रथम
- रेणू एमकॉम, निकिता एमएससी, द्वितीय
- दीप्ती एफएसटी व श्रुती जुलॉजी, तृतीय
6. काव्यात्मक संगोष्ठी में
- सुरक्षा एमएससी फिजिक्स, प्रथम
- अरुण, एमबीए, द्वितीय
- पूजा, बीएड, तृतीय
7. वाद्य यंत्र प्रतियोगिता में
- पूजा एमए म्यूजिक, प्रथम
- राहुल कुमार एमए म्यूजिक, द्वितीय
- सुरेश कुमार, एमए म्यूजिक, तृतीय
8. वीडियोग्राफी में
- मुकेश एमए अंग्रेजी, प्रथम
9. फोटोग्राफी में
- शालू रानी एमए म्यूजिक, प्रथम
- मुकेश एमए अंग्रेजी, द्वितीय
- प्रदीप डिजिटल जर्नल्जिम, तृतीय
10. पीपीटी में
- रेणू एमकॉम, प्रथम
- मोनिका एमएससी रसायन, द्वितीय
- सुरक्षा एमकॉम, तृतीय

हरियाणवी के बॉलीवुड मिक्स गाने पर प्रस्तुती देती छात्रा।

हरियाणवी के बॉलीवुड मिक्स गाने पर प्रस्तुती देती छात्रा।- फोटो : Sirsa

हरियाणवी गाने पर प्रस्तुती देती छात्रा।

हरियाणवी गाने पर प्रस्तुती देती छात्रा।- फोटो : Sirsa

प्रतिभा खोज प्रतियोगिता देखने पहुंचे विश्वविद्यालय के विद्यार्थी।

प्रतिभा खोज प्रतियोगिता देखने पहुंचे विश्वविद्यालय के विद्यार्थी। - फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed