फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   United Kisan Morcha ends protest on SDM's assurance

Sirsa News: संयुक्त किसान मोर्चा ने एसडीएम के आश्वासन पर धरना किया समाप्त

Thu, 12 Oct 2023 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 12 Oct 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
United Kisan Morcha ends protest on SDM's assurance
धरनास्थल पर किसानों से बातचीत करते एसडीएम डबवाली अभय जांगड़ा। स्त्रोत : किसान।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डबवाली।

वीरवार को पिछले तीन सप्ताह से संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले चल रहा पक्का धरना एसडीएम अभय जांगड़ा के आश्वासन पर 22वें दिन उठा दिया गया। इससे पहले धरनास्थल पर पहुंचे एसडीएम अभय जांगड़ा को मुख्यमंत्री हरियाणा के नाम किसानों ने अपनी आठ सूत्रीय मांगों से संबंधित एक मांग पत्र भी सौंपा। बता दें कि संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा एक अहम बैठक की कॉल पर काफी संख्या में आस-पास के गांवों से किसान पहुंचे।

धरनारत किसानों का नेतृत्व कर रहे राष्ट्रीय किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जसवीर सिंह भाटी, हरियाणा किसान एकता डबवाली के एसपी मसीतां, मिट्ठू कंबोज ने अपने अन्य साथियों के साथ एसडीएम को उनकी मांगे पूरी करवाने के लिए प्रशासन को 20 दिनों का समय दिया और उन्होंने चेताया कि यदि उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो इसके बाद किसानों द्वारा एक बड़ा आंदोलन शुरु किया जाएगा। जिसकी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी। इस मौके धरनास्थल पर पहुंचे एसडीएम डबवाली अभय जांगड़ा ने दरी पर बैठकर किसानों की सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कुछ किसानों का बीमा क्लेम किसानों के खातों में आना शुरु हो गया है और आने वाले दिनों में सभी का बीमा क्लेम व मुआवजा उनके खातों में आ जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार व कृषि विभाग से पत्राचार किया जा रहा है, अन्य मांगें भी जल्द पूरी करवा दी जाएंगी। इसके बाद किसानों ने अपना धरना समाप्त करने की घोषणा करते हुए धरना उठा दिया। इस मौके गुरपाल सिंह मांगेआना, जगदीप सिंह लोहगढ़, भोला सिंह, खुशदीप सिंह, संतोख सिंह, गुरदीप सिंह, हरदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed