फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Unique marriage: Deaf and destitute girl got lifelong support

अनोखी शादी : बेसहारा मुक बधिर कन्या को मिला जीवनभर का सहारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 10:59 PM IST
विज्ञापन
Unique marriage: Deaf and destitute girl got lifelong support
सिरसा। कहते हैं, जिनका कोई नहीं, उसका तो खुदा है यारो। खुदा अपने बंदे भेजता है ताकि इस दुनिया में कोई भी बेसहारा न रहे। सिरसा के भाई कन्हैया आश्रम में रविवार को अनोखी शादी हुई। शादी के लिए तैयार होकर दुल्हन एंबुलेंस में आई। धूमधाम से शादी हुई। फर्क सिर्फ इतना रहा कि बारात का स्वागत करने के लिए परिवार के सदस्य नहीं बल्कि आश्रम के पदाधिकारी और यहां रहने वाले लोग रहे।
विज्ञापन

भाई कन्हैया मानव सेवा ट्रस्ट की ओर से आश्रम संचालित किया जा रहा है। इस आश्रम में मंदबुद्धि, बेसहारा महिलाओं, बच्चों और अन्य लोगों को सहारा दिया जाता है। करीब दो वर्ष पहले किसी दूसरे जिले से एक एनजीओ ने यहां एक युवती को भेजा। उक्त युवती का नाम पूनम है और वह मूक बधिर है। 10वीं तक की स्पेशल एजुकेशन से शिक्षा प्राप्त पूनम शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ है। फर्क सिर्फ इतना है कि पूनम अनाथ है इसलिए आश्रम ने उसे संभाला। आश्रम के संचालक गुरविंद्र सिंह ने पूनम की शादी करके घर बसाने की योजना बनाई। मूक बधिर लड़की के लिए रिश्ता ढूंढा गया तो लड़का मिल गया। हनुमानगढ़ निवासी मूक बधिर सुरेंद्र कुमार से रिश्ता तय कर किया। रविवार को दोनों की शादी का कार्यक्रम निर्धारित किया गया। इससे पहले हल्दी, मेहंदी सहित शादी की सभी रस्में भी अदा की गई। आश्रम संचालक गुरविंद्र सिंह की उपस्थिति में ट्रस्टी भूप सोनी ने कन्यादान किया। जबकि पूनम के परिवार के सदस्यों की भूमिका आश्रम के सेवादारों, यहां रहने वाले अन्य लोगों ने निभाई। धूमधाम से शादी कर दी गई और जरूरत का सामान भी दिया
विज्ञापन

नजर आया अनोखा नजारा, एंबुलेंस में आई दुल्हन
शादी के लिए पूनम को तैयार होने के लिए भेजा गया। दोपहर को फेरे होने थे। तैयार होकर पूनम आई तो भाई कन्हैया आश्रम की एंबुलेंस में तैयार होकर लौटी। सामान्य गाड़ी की बजाय एंबुलेंस में इसलिए लाया गया ताकि आमजन को संदेश दिया जा सके कि आश्रम में भी परिवार रहता है। यहां कोई भी बेसहारा नहीं है और सब कुछ हमारा ही है। बारात का स्वागत धूमधाम से किया गया और शादी के बाद विदाई के वक्त पूनम के लिए पूरा आश्रम परिवार भावुक हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनजीओ ने आश्रम में भेजा तो पूनम बोली : मेरी जिंदगी ऐसे ही कटेगी?
पलवल के एक एनजीओ को छोटी सी उम्र की लड़की लावारिस हालत में मिली जो मूक बधिर थी। सरकारी नियम कहता है कि एनजीओ के पास 18 साल तक के ही बच्चे रह सकते हैं। इसके बाद या तो उनकी शादी करवाई जाए या वे चाहे जहां चले जाएं। लेकिन पूनम बालिग हुई तो एनजीओ वालों ने सिरसा आश्रम में भेज दिया। पूनम ने आश्रम संचालक गुरविंद्र सिंह से इशारों में पूछा कि क्या पूरी जिंदगी ऐसे ही कटेगी। इस पर गुरविंद्र सिंह ने उसे कहा कि रिश्ता ढूंढकर शादी करवाएंगे और घर बसाएंगे। इतना ही नहीं वे जिंदगी भर मायका की भूमिका भी निभाएंगे। अब पूनम की शादी पूरी रस्मों के साथ हो गई है। गुरविंद्र सिंह कहते हैं कि आश्रम पूरी जिंदगी भर पूनम के साथ मायका का रिश्ता भी निभाएगा और उसके कभी महसूस नहीं होने देंगे की वो अनाथ है।

शादी के बाद नवविवाहित जोड़े को विदा करते हुए गुरविंद्र सिंह।

शादी के बाद नवविवाहित जोड़े को विदा करते हुए गुरविंद्र सिंह।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed