{"_id":"64724386ff7e97324705f3b6","slug":"under-the-guise-of-ppp-the-government-is-running-scissors-on-facilities-dr-ashok-tanwar-sirsa-news-c-128-1-shsr1023-293-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीपीपी की आड़ में सुविधाओं पर कैंची चला रही सरकार : डॉ. अशोक तंवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीपीपी की आड़ में सुविधाओं पर कैंची चला रही सरकार : डॉ. अशोक तंवर
Sat, 27 May 2023 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 27 May 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
लघु सचिवालय के समक्ष दिए आप के धरने को संबोधित करते डॉ. अशोक तंवर। विज्ञप्ति
चित्र : 10
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। परिवार पहचान पत्र के विरोध में आम आदमी पार्टी का अनिश्चितकालीन धरना लघु सचिवालय के समक्ष जारी है। आप के प्रचार समिति के चेयरमैन डॉ. अशोक तंवर शुक्रवार शाम को धरना स्थल पर पहुंचे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की गठबंधन सरकार परिवार पहचान पत्र की आड़ में जनता की सुविधाओं पर कैंची चला रही है। इस योजना की आड़ में प्रदेश में 9 लाख से अधिक परिवारों के पीले राशन कार्ड रद्द कर दिए गए। हजारों बुजुर्गों को पेंशन से वंचित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार संवैधानिक मूल्यों को लगातार कुचलने का काम कर रही है। चुने हुए जनप्रतिनिधियों के अधिकार छीने जा रहे हैं। कोई अगर सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है तो यह सरकार लाठी-डंडों का इस्तेमाल करती है। इससे पहले डॉ. अशोक तंवर ने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र, लोकसभा सचिव वीरेंद्र कुमार, जिला अध्यक्ष हैप्पी रानियां, अनिल चंदेल उपस्थित थे।