{"_id":"6882714a6414f210d80ec002","slug":"under-17-and-19-competitions-from-28-30-july-sirsa-news-c-128-1-sir1002-141359-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: अंडर-17 व 19 की प्रतियोगिताएं 28-30 जुलाई तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: अंडर-17 व 19 की प्रतियोगिताएं 28-30 जुलाई तक
विज्ञापन
सिरसा। शिक्षा विभाग ने जिले में स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। खंड स्तर पर आयोजन स्थलों का चयन भी पूरा कर लिया गया है। प्रतियोगिताएं विभिन्न आयु वर्गों के लिए अलग-अलग तिथियों पर आयोजित होंगी। अंडर-11 और अंडर-14 आयु वर्ग की प्रतियोगिताएं एक और दो अगस्त को होंगी।
वहीं अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग की प्रतियोगिताएं 28 से 30 जुलाई तक आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए खंड स्तर पर कार्यकारिणी कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी में खंड शिक्षा अधिकारी को प्रधान, आयोजन स्थल के विद्यालय के मुखिया को सचिव और संबंधित खंड के सभी प्राचार्य व मुख्याध्यापकों को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। शिक्षा विभाग ने निर्देश दिए हैं कि खिलाड़ियों के जन्म तिथि प्रमाणपत्र का खंड स्तर पर सत्यापन अनिवार्य है।
आयु वर्ग और खेल
अंडर-11 आयु वर्ग (तीसरी से पांचवीं कक्षा) : इसमें एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, योगा, कुश्ती, चेस, रस्साकशी और कैरम के मुकाबले होंगे।
अंडर-14 आयु वर्ग (छठीं कक्षा और ऊपर) : इसमें एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबाल, फुटबाल, हैंडबाल, वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो, योगा, कुश्ती, चेस, कराटे और केवल लड़कों के लिए क्रिकेट की प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन
अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग : इनमें एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबाल, हैंडबाल, वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो, योगा, कुश्ती, चेस, कराटे और केवल लड़कों के लिए क्रिकेट के मुकाबले होंगे।
शिक्षा विभाग ने खंड स्तर पर प्रतियोगिताओं के लिए निम्नलिखित स्थानों का चयन किया है :
बड़ागुढ़ा : पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बड़ागुढ़ा
डबवाली : राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डबवाली
ऐलनाबाद : राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ऐलनाबाद
नाथूसरी चोपटा : राजकीय मिडल स्कूल, कैंरावाली
ओढां : राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कालांवाली
रानियां : राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रानियां
सिरसा : शहीद भगत सिंह स्टेडियम, सिरसा
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का खंड स्तर का शेड्यूल जारी कर दिया है। अंडर-11 व 14 की प्रतियोगिताएं 1-2 अगस्त को, अंडर-17 व 19 की 28-30 जुलाई तक आयोजित होगी। -- - अनिल कुमार, सहायक जिला शिक्षा अधिकारी, सिरसा।