{"_id":"693daf6256af6885d8060436","slug":"uncontrolled-car-crashes-into-a-wall-sirsa-news-c-128-1-slko1008-149402-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: अनियंत्रित कार ने दीवार को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: अनियंत्रित कार ने दीवार को मारी टक्कर
Sat, 13 Dec 2025 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 13 Dec 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
रानियां। गांव बालासर की ढाणी नानकसर में तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने शुक्रवार को मकान की चहारदीवारी को जोरदार टक्कर मार दी जिससे दीवार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मकान मालिक ने भागकर जान बचाई सूचना पाकर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और गाड़ी को रानियां थाना ले जाकर प्राथमिकी दर्ज किया।
शिकायतकर्ता पूजा ने बताया कि कार बालासर से रानियां की तरफ जा रही थी। आरोप है कि कार चला रहे पवन कुमार और साथ वाली सीट पर पवन पुत्र महेंद्र मौजूद थे। दोनों नशे में थे। अत्यधिक गति के कारण चालक ने सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर पर नियंत्रण खो दिया और कार सीधे मकान की दीवार से टकरा गई।
मकान मालिक भीम सेन ने बताया कि घटना के समय वह दीवार के पास काम कर रहे थे और भागकर अपनी जान बचाई। गनीतम रही कि घटना स्थल पर आस-पास कोई व्यक्ति, बच्चा या पशु नहीं था।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि जब ग्रामीणों ने कार चालक से बात की, तो उन्होंने लाठी-डंडे निकालकर हमला करने की कोशिश की और लोगों को जान से मारने की धमकी दी। डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया।